फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रहण में साढ़ेसाती और ढैय्या वालों की बढ़ेंगी मुश्किलें, कष्टकारी रहेंगे 10 दिन

Tue, 11 Aug 2026 01:16 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रहण में शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या झेल रहे लोगों को विशेष तौर पर सावधानी रखनी होगी। इस दौरान जल्दबाजी में लिए गए फैसले परेशानी बढ़ा सकते हैं और जरूरी कामों में भी बाधाएं आ सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
Surya Grahan impact - फोटो : अमर उजाला AI
Surya Grahan impact: 12 अगस्त को रात 9 बजकर 4 मिनट पर सूर्य ग्रहण लगने वाला है। यह अगले दिन 13 अगस्त को सुबह 4 बजकर 25 मिनट पर समाप्त होगा। ज्योतिषियों की मानें, तो सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा और इसलिए इसका कोई भी प्रभाव मान्य नहीं रहेगा। परंतु यह कर्क में घटित हो रहा है, इसलिए यह समय कुछ राशियों के लिए परेशानियां खड़ी कर सकता है। खासतौर पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव झेल रहे लोगों को विशेष तौर पर सावधानी रखनी की जरूरत रहेगी। जातकों को तनाव, सेहत संबंधी दिक्कतें और निवेश को लेकर जोखिम उठाना पड़ सकता है।  यही नहीं ग्रहण के बाद भी 10 दिन तक इन राशि वालों को सावधानी बरतने की आवश्यकता हो सकती है। आइए इनके बारे में जानते हैं।
Surya Grahan 2026: हरियाली अमावस्या पर लगेगा सूर्य ग्रहण, इन 4 राशियों के लिए आने वाले 90 दिन रहेंगे शुभ
विज्ञापन

2 of 6
Surya Grahan impact - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
मेष राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव बना हुआ है। आपको सेहत को लेकर लापरवाही भारी पड़ सकती है। व्यापार में जोखिम भरे कदमों से बचें। इस दौरान किसी भी बड़े निवेश से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करना आपके लिए बेहतर रहेगा। पुरानी बातों को लेकर मन परेशान हो सकता है, इसलिए धैर्य बनाए रखें। कोई अपना आपकी भावनाओं को ठेस भी पहुंचा सकता है। हालांकि, कर्ज से राहत मिलेगी।
Surya Grahan 2026: 12 अगस्त को रात 9 बजकर 04 मिनट पर शुरू होगा ग्रहण, इन 4 बातों का रखें खास ध्यान
विज्ञापन

3 of 6
Surya Grahan impact - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए समय धैर्य की परीक्षा वाला साबित होगा। आपको छोटे से छोटी बातों को लेकर तनाव होगा। रिश्तों में अनबन हो सकती है। इस दौरान आपकी बातों का गलत मतलब निकाला जा सकता है, इसलिए बातचीत करते समय संयम रखें। कार्यक्षेत्र में भी किसी सहकर्मी के साथ मतभेद की स्थिति बन सकती है। इसके अलावा दोस्तों के साथ आपकी अनबन हो सकती है।

4 of 6
Surya Grahan impact - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
धनु राशि वालों पर शनि की ढैय्या का प्रभाव है। कार्यों को पूरा करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आप किसी नई नौकरी को पाने के लिए भी अतिरिक्त मेहनत कर सकते हैं। इस दौरान मेहनत के बावजूद परिणाम मिलने में देरी हो सकती है, जिससे निराशा महसूस हो सकती है। धन से जुड़े मामलों में भी सावधानी बरतें और अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। इस समय किस्मत का कम साथ आप महसूस करेंगे।
विज्ञापन

5 of 6
Surya Grahan impact - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लिए समय कठिनाइयों वाला रहेगा। आप किसी भी विवाद में न पड़ें। समाज में छवि प्रभावित हो सकती है। कार्यस्थल पर किसी के साथ बेवजह बहस करने से बचें और अपनी बात शांत तरीके से रखने का प्रयास करें। इस दौरान छोटी-सी गलती भी आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकती है। आर्थिक मामलों में भी सतर्क रहने की जरूरत होगी। भाग्य के साथ में कमी महसूस होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Surya Grahan impact - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए समय परेशानियां लेकर आ सकता है। कार्यों को लेकर धैर्यवान रहें। आपको आत्मविश्वास में कमी महसूस होगी। काम का दबाव आपकी मानसिक शांति को प्रभावित कर सकता है। नए लोगों से आप मिलकर थोड़ा परेशान भी हो सकते हैं। अधिक यात्रा आपके खर्च को प्रभावित कर सकती है। ग्रहण के बाद 10 दिनों तक बड़े फैसले लेते समय विशेष सावधानी बरतें।

Shani Gochar 2026: 20 अगस्त को शनि का नक्षत्र परिवर्तन, कन्या सहित इन राशि वालों पर रहेंगी नजरें

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें