फाल्गुन अमावस्या पर करें इनकी पूजा
- फोटो : adobe stock
पितरों की पूजा
अमावस्या को पितृ पूजन के लिए उत्तम माना जाता है। इस दिन पितरों को जल अर्पित करें, जिससे उनकी आत्मा को शांति मिलती है। जल देते समय हथेली में जल लेकर अंगूठे की दिशा से अर्पण करें। इसके साथ ही कंडे पर गुड़ और घी डालकर धूप दें और पितरों का स्मरण करें।
पीपल वृक्ष की पूजा
फाल्गुन अमावस्या पर पीपल की पूजा का विशेष महत्व होता है। इस दिन सुबह जल्दी उठकर जल में गंगाजल, कच्चा दूध और तिल मिलाकर पीपल के वृक्ष पर अर्पित करें। ऐसी मान्यता है कि इससे देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।