फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि की रात करें शमी के पत्तों का ये सरल उपाय, होगा सारी समस्याओं का हल

Thu, 05 Feb 2026 07:43 AM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

Shami Ke Patte Ke Upay: शमी के पत्तों को भगवान शिव की पूजा में शामिल करने से पूजा का फल और अधिक प्रभावशाली माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि महाशिवरात्रि पर शमी से जुड़े कौन से उपाय लाभकारी साबित होते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
महाशिवरात्रि पर करें शमी के पत्तों के उपाय - फोटो : Amar Ujala
Mahashivratri 2026 Upay In Hindi: महाशिवरात्रि केवल एक धार्मिक पर्व नहीं है, बल्कि यह वह विशेष समय होता है जब आस्था, उम्मीद और आत्मविश्वास एक साथ मजबूत होते हैं। शिवभक्तों के लिए यह रात्रि जितनी आध्यात्मिक मानी जाती है, उतनी ही जीवन की व्यावहारिक समस्याओं से जुड़ी भी होती है।

धन की कमी, विवाह में देरी और करियर में रुकावट जैसी परेशानियों से जूझ रहे लोग महाशिवरात्रि के दिन किए गए उपायों से राहत की उम्मीद रखते हैं। ज्योतिष शास्त्र और शिव पुराण के अनुसार, इस दिन किए गए उपाय शीघ्र फल देने वाले माने जाते हैं। खासतौर पर शमी के पत्तों का महत्व इस दिन कई गुना बढ़ जाता है।

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि की रात करें ये छोटा सा उपाय, करियर और बिजनेस में आ जाएगी तेजी
विज्ञापन

2 of 6
महाशिवरात्रि पर शमी पत्र का आध्यात्मिक महत्व - फोटो : Freepik
महाशिवरात्रि पर शमी पत्र का आध्यात्मिक महत्व
शिव पुराण में शमी वृक्ष को नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने वाला बताया गया है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार शमी पत्र विजय, सुरक्षा और सकारात्मक शक्ति का प्रतीक है। शमी के पत्तों को भगवान शिव की पूजा में शामिल करने से पूजा का फल और अधिक प्रभावशाली माना जाता है। यही कारण है कि महाशिवरात्रि पर शमी से जुड़े उपाय पूरी श्रद्धा के साथ किए जाते हैं।

Shivling: ग्रह कलेश, चंद्र दोष, खराब स्वास्थ्य से छुटकारा पाने के लिए करें शिवलिंग से जुड़ा ये सरल उपाय
 
विज्ञापन

3 of 6
धन लाभ के लिए शमी के पत्तों के उपाय - फोटो : adobe stock
धन लाभ के लिए शमी के पत्तों के उपाय
  • आर्थिक रुकावटें दूर करने के लिए महाशिवरात्रि की सुबह स्नान करें।
  • शिव मंदिर जाकर शिवलिंग का जल, दूध और गंगाजल से अभिषेक करें।
  • इसके बाद 5 या 7 शमी पत्र अर्पित करें।
  • पूजा के बाद 1 शमी पत्र घर लाकर तिजोरी या धन रखने की जगह पर रखें।
  • इससे धन का प्रवाह बना रहता है और रुका हुआ पैसा मिलने के योग बनते हैं।

4 of 6
जल्दी विवाह के लिए शमी पत्र का उपाय - फोटो : Adobe Stock
जल्दी विवाह के लिए शमी पत्र का उपाय
  • विवाह में आ रही बाधाओं से राहत के लिए महाशिवरात्रि की रात शिव-पार्वती की संयुक्त पूजा करें।
  • शिवलिंग पर 11 शमी पत्र अर्पित करें।
  • मन में योग्य जीवनसाथी की प्रार्थना करें।
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इससे विवाह से जुड़ी बाधाएं धीरे-धीरे दूर होने लगती हैं।
विज्ञापन

5 of 6
कर्ज से मुक्ति के लिए शमी पत्र के उपाय - फोटो : Freepik
कर्ज से मुक्ति के लिए शमी पत्र के उपाय
  • आर्थिक दबाव कम करने के लिए संध्या काल की पूजा में 5 शमी पत्र भगवान शिव को चढ़ाएं।
  • इनमें से 2 पत्तियां लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखें।
  • अधिक कर्ज होने पर शमी पत्र के साथ साबुत सुपारी और अक्षत भी अर्पित करें।
  • ऐसा माना जाता है कि इससे आर्थिक तनाव में कमी आने लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
करियर और व्यवसाय में सफलता के लिए शमी उपाय - फोटो : adobe stock
करियर और व्यवसाय में सफलता के लिए शमी उपाय
  • नौकरी और बिजनेस की रुकावटें दूर करने के लिए महाशिवरात्रि की रात शिवलिंग पर 21 शमी पत्र अर्पित करें।
  • शिव चालीसा का पाठ करें।
  • अगले दिन 1 शमी पत्र पर्स में रखें।
  • मान्यता है कि इससे आत्मविश्वास बढ़ता है और नए अवसर मिलने लगते हैं।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें