Surya Grahan 2025: खगोल विज्ञान के मुताबिक जब सूर्य और धरती के बीच चंद्रमा आ जाता है, तो चांद के पीछे सूर्य का बिंब कुछ समय के लिए पूरी तरह से ढक जाता है। इस प्रक्रिया को सूर्य ग्रहण लगना कहा जाता है। इसकी गणना एक महत्वपूर्ण घटना में की जाती है, जिसका प्रभाव देश-दुनिया, कार्य और व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। ऐसे में जल्द एक बार फिर यह घटना घटित होने वाली है।
बता दें, 29 मार्च 2025 को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह ग्रहण दोपहर 2 बजकर 20 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 16 मिनट तक रहेगा। हालांकि ये सूर्य ग्रहण भारत में नहीं नजर आएगा। इसे मुख्य रूप से यूरोप, एशिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका और अटलांटिक और आर्कटिक महासागरों के क्षेत्रों में देखा जा सकेगा।
परंतु साल का पहला सूर्य ग्रहण मीन राशि में लग रहा है और इस दिन शनि ग्रह भी मीन राशि में एंट्री लेंगे। ऐसे में सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव पड़ सकता है। आइए इसके बारे में जानते हैं..