फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surya Grahan 2025: 29 मार्च को सूर्य ग्रहण, जानें मेष से लेकर मीन राशि वालों पर इसका प्रभाव

Fri, 28 Mar 2025 10:37 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

29 मार्च 2025 को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह ग्रहण दोपहर 2 बजकर 20 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 16 मिनट तक रहेगा।
विज्ञापन
1 of 13
Surya Grahan 2025 - फोटो : adobe
Surya Grahan 2025: खगोल विज्ञान के मुताबिक जब सूर्य और धरती के बीच चंद्रमा आ जाता है, तो चांद के पीछे सूर्य का बिंब कुछ समय के लिए पूरी तरह से ढक जाता है। इस प्रक्रिया को सूर्य ग्रहण लगना कहा जाता है। इसकी गणना एक महत्वपूर्ण घटना में की जाती है, जिसका प्रभाव देश-दुनिया, कार्य और व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। ऐसे में जल्द एक बार फिर यह घटना घटित होने वाली है।

बता दें, 29 मार्च 2025 को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह ग्रहण दोपहर 2 बजकर 20 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 16 मिनट तक रहेगा। हालांकि ये सूर्य ग्रहण भारत में नहीं नजर आएगा। इसे मुख्य रूप से यूरोप, एशिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका और अटलांटिक और आर्कटिक महासागरों के क्षेत्रों में देखा जा सकेगा।

परंतु साल का पहला सूर्य ग्रहण मीन राशि में लग रहा है और इस दिन शनि ग्रह भी मीन राशि में एंट्री लेंगे। ऐसे में सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव पड़ सकता है। आइए इसके बारे में जानते हैं..
विज्ञापन

2 of 13
आपको किसी नए काम में सोच समझकर हाथ बढ़ाना होगा। - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि 
साल का पहला सूर्य ग्रहण मेष राशि वालों के लिए मुश्किलों भरा हो सकता है। आपको स्वास्थ्य समस्याएं झेलनी पड़ सकती हैं। इस दौरान धन का लेनदेन न करें। आपको किसी नए काम में सोच समझकर हाथ बढ़ाना होगा।
विज्ञापन

3 of 13
रिश्तों में हल्की-फुल्की परेशानियां रहेंगी। आपका कोई पुराना लेनदेन चुकता होगा। - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
साल का पहला सूर्य ग्रहण आपके लिए सामान्य रहेगा। आपको कहीं पर लाभ, तो कहीं समस्याएं होंगी। रिश्तों में हल्की-फुल्की परेशानियां रहेंगी। आपका कोई पुराना लेनदेन चुकता होगा।

4 of 13
सेहत के मामले में भी यह समय थोड़ा कठिन हो सकता है। - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि 
ज्योतिषियों के मुताबिक सूर्य ग्रहण आपके लिए कठिनाइयों भरा रहेगा। आपको सभी कार्यों के प्रति अधिक मेहनत करनी होगी। कोर्ट के मामलों में सावधानी बरतें। सेहत के मामले में भी यह समय थोड़ा कठिन हो सकता है।
विज्ञापन

5 of 13
स्वास्थ्य के लिहाज से यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण है। - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि 
सूर्य ग्रहण लगने से आपकी मानसिक शांति प्रभावित हो सकती है। आप चीजों में संतुलन बनाए रखने के लिए अनुभवी व्यक्तियों से बात करें। स्वास्थ्य के लिहाज से यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण है।
विज्ञापन

6 of 13
आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
माना जा रहा है कि, साल का पहला सूर्य ग्रहण आपके लिए शुभ हो सकता है। आपको नौकरी में वित्तीय लाभ होगा। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा।
विज्ञापन

7 of 13
तरक्की के अच्छे संकेत है। समाज में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि 
ग्रहण के प्रभाव से नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। तरक्की के अच्छे संकेत है। समाज में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

8 of 13
आपके कामों में यदि कुछ समस्याएं आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। कोई विवाह प्रस्ताव आ सकता है। - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि 
ज्योतिषियों के अनुसार यह समय आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। आपको ग्रहों के प्रभाव से व्यापार में लाभ की प्राप्ति संभव है। आपके कामों में यदि कुछ समस्याएं आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। कोई विवाह प्रस्ताव आ सकता है।

9 of 13
अगर किसी नई नौकरी या यात्रा का अवसर मिले, तो जरूर जाएं। - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
साल का पहला सूर्य ग्रहण आपके लिए सामान्य है। आपको चीजों में बदलाव करने की आवश्यकता हो सकती है। इस दौरान अगर किसी नई नौकरी या यात्रा का अवसर मिले, तो जरूर जाएं।

10 of 13
ये संयोग आपको जीवन की नई दिशा दिखा सकता है। लंबे समय से अटके कार्य पूरे होंगे। - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि 
सूर्य ग्रहण के दिन शनि भी मीन राशि में गोचर कर रहे है। ऐसे में ये संयोग आपको जीवन की नई दिशा दिखा सकता है। लंबे समय से अटके कार्य पूरे होंगे।

11 of 13
परिवार और रिश्तों में प्यार और विश्वास का संचार होगा। - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
यह समय मकर राशि वालों के लिए बेहद खास है। आपको सभी क्षेत्रों में मनचाहा परिणाम मिल सकता है। परिवार और रिश्तों में प्यार और विश्वास का संचार होगा।

12 of 13
कार्यक्षेत्र में कुछ नया करने का मौका आपको मिलेगा। जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि 
ग्रहण के प्रभाव से आत्मविश्वास बढ़ेगा। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कुछ नया करने का मौका आपको मिलेगा। जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। 
विज्ञापन

13 of 13
कनीकी क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों की समस्याएं बढ़ेंगी। - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि 
साल का पहला सूर्य ग्रहण आपकी मानसिक स्थिति को प्रभावित कर सकता है। आप किसी भी यात्रा को करने से बचें। किसी पर ज्यादा भरोसा करना और जोखिम उठाना नुकसानदायक हो सकता है। तकनीकी क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों की समस्याएं बढ़ेंगी।

29 मार्च के बाद से इन तीन राशि वालों का शुरू होगा अच्छा समय, 30 वर्ष बाद मीन राशि में होंगे शनिदेव
Shani Uday 2025: अप्रैल में न्याय के देवता शनिदेव होंगे उदित, इन राशियों को हो सकता है धन लाभ
Surya Grahan 2025: 29 मार्च को इस समय लगेगा सूर्य ग्रहण, जानें क्या करना है और क्या नहीं
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें