Surya Grahan 2025
- फोटो : adobe stock
सूर्य ग्रहण में क्या नहीं करना चाहिए?
- ग्रहण के दौरान पूजा-पाठ, मंत्र जाप या कोई भी धार्मिक अनुष्ठान नहीं करना चाहिए क्योंकि यह समय अशुभ माना जाता है।
- सूतक काल शुरू होते ही घर के खाने-पीने की सभी चीजों में तुलसी के पत्ते डालने चाहिए ताकि वे ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बच सकें।
- ग्रहण काल में मंदिर की मूर्तियों या घर में पूजा की वस्तुओं को छूना वर्जित होता है क्योंकि इस समय अशुद्धता का प्रभाव माना जाता है।
- ग्रहण के दौरान भोजन करना और सोना शुभ नहीं माना जाता क्योंकि ग्रहण काल के दौरान ऊर्जा असंतुलित होती है।
- प्रेग्नेंट महिलाओं को ग्रहण के दौरान घर के अंदर ही रहना चाहिए और बाहर निकलने से बचना चाहिए, ताकि किसी भी नकारात्मक प्रभाव से सुरक्षा हो।
- कैंची, चाकू, सुई या अन्य नुकीले औजार ग्रहण के समय इस्तेमाल करना अशुभ माना जाता है, इसलिए इनका प्रयोग नहीं करना चाहिए।
- ग्रहण के दौरान नकारात्मक ऊर्जा के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए अनावश्यक गतिविधियों से बचना चाहिए, जैसे यात्रा या नए काम की शुरुआत।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।