सूर्य ग्रहण 2025 लकी राशियां
- फोटो : Amar Ujala
सूर्य ग्रहण 2025 और राशियों पर असर
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य ग्रहण का शुभ-अशुभ प्रभाव देश-दुनिया के साथ-साथ सभी राशियों के ऊपर भी देखने को मिलता है। भारत में इस सूर्य ग्रहण को तो नहीं देखा जा सकेगा लेकिन इसका प्रभाव जरूर देखने को मिलेगा। पंचांग गणना के मुताबिक सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य कन्या राशि में विराजान रहेंगे। ऐसे में कुछ सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव सभी राशियों के ऊपर देखने को मिलेगा। मेष, वृषभ, कर्क, वृश्चिक, धनु और मकर राशि वालों पर ग्रहण का सकारात्मक प्रभाव रहेगा वहीं मिथुन, सिंह, कन्या, तुला कुंभ और मीन राशि वालों को कुछ परेशानियां उठानी पड़ सकती हैं।