Surya Grahan Kab Lagega Time: आज रविवार, 21 सितंबर को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगेगा। यह ग्रहण खंडग्रास होगा। भारतीय समय के अनुसार ग्रहण की शुरुआत करीब रात 11 बजे से होगी जो देर रात लगभग 3 बजकर 33 मिनट तक चलेगा। आज सर्वपितृ अमावास्या भी है जिसमें पितरों को विदाई दी जाएगी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
Surya Grahan 2025: 15 दिनों के अंतराल पर आज 21 सितंबर को दूसरा ग्रहण लगने जा रहा है। यह सूर्य ग्रहण होगा जो साल 2025 का आखिरी ग्रहण होगा। आपको बता दें इससे पहले इसी महीने 07 सितंबर को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगा था। यह चंद्र ग्रहण पितृपक्ष के शुरू होने वाले दिन पर था और अब जब 21 सितंबर को सर्वपितृ पक्ष की अमावस्या तिथि पर पितृ पक्ष खत्म होगा तो उस दिन सूर्य ग्रहण लगेगा। वैदिक ज्योतिष शास्त्र और धार्मिक नजरिए से ग्रहण का विशेष महत्व होता है। 21 सितंबर को सूर्य ग्रहण लगेगा और धार्मिक नजरिए से सूर्य ग्रहण तब लगता है जब राहु-केतु सूर्य को अपना ग्रास बना लेते हैं, जिससे कुछ देर के लिए सूर्य का प्रकाश पृथ्वी पर नहीं पहुंच पाता है। वहीं खगोलीय नजरिए से सूर्य ग्रहण तब लगता है जब सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा आ जाता है। साल का यह आखिरी सूर्य ग्रहण आंशिक होगा। आइए जानते हैं साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कब, कहां और किस समय लेगा और इसका सूतक काल मान्य होगा या नहीं।
साल 2025 में कब-कब दिखाई देगा सूर्य ग्रहण
- फोटो : Freepik
साल का आखिरी सूर्य ग्रहण- 21 सितंबर 2025
हिंदू पंचांग के अनुसार साल का आखिरी सूर्य ग्रहण सर्वपितृ पक्ष की अमावस्या तिथि पर लगेगा। यह एक खंडग्रास सूर्य ग्रहण होगा। जो 21 सितंबर 2025, रविवार के दिन लगेगा। भारतीय समय के अनुसार यह सूर्य ग्रहण 21 सितंबर की रात 11 बजे शुरू होगा और जो 22 सितंबर को देर रात लगभग 3 बजकर 33 मिनट तक चलेगा। इस खंडग्रास की अवधि करीब 4 घंटे और 24 मिनट की होगी।
सूर्य ग्रहण 2025 और सूतक काल
धार्मिक और वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण का विशेष महत्व होता है। ग्रहण लगने से कुछ घंटे पहले ही सूतक काल लग जाता है। जब चंद्र ग्रहण लगता तो ग्रहण लगने से 9 घंटे पहले ही सूतक काल शुरू हो जाता है, वहीं सूर्य ग्रहण में सूतक काल 12 घंटे पहले ही लग जाता है। सूतक काल को शुभ नहीं माना जाता है। इसमें मंदिरों के पट बंद कर दिए जाते हैं। भारत में इस ग्रहण को नहीं देखा जा सकेगा इस कारण से इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा।
4 of 6
Surya Grahan 2025
- फोटो : अमर उजाला
साल का आखिरी सूर्य ग्रहण क्या भारत दिखेगा ?
साल 2025 का यह आखिरी सूर्य ग्रहण होगा जिसे 21 सितंबर को लगेगा। भारतीय समय के अनुसार, यह सूर्य ग्रहण 21 सितंबर को रात करीब 11 बजे से शुरू होगा इस कारण से भारत में ग्रहण को नहीं देखा जा सकेगा।
विज्ञापन
5 of 6
सूर्य ग्रहण 2025 कहां-कहां दिखेगा
- फोटो : Amar Ujala
साल 2025 का आखिरी सूर्य ग्रहण कहां-कहां दिखाई देगा ?
21 सितंबर को लगने वाला सूर्य ग्रहण साल का आखिरी ग्रहण होगा। यह ग्रहण ऑस्ट्रेलिया के दक्षिणी भाग, न्यूजीलैंड, फिजी, अंटार्कटिका, प्रशांत महासागर और अटलांटिक महासागर में दिखाई देगा।
सूर्य ग्रहण 2025 और राशियों पर असर
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य ग्रहण का शुभ-अशुभ प्रभाव देश-दुनिया के साथ-साथ सभी राशियों के ऊपर भी देखने को मिलता है। भारत में इस सूर्य ग्रहण को तो नहीं देखा जा सकेगा लेकिन इसका प्रभाव जरूर देखने को मिलेगा। पंचांग गणना के मुताबिक सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य कन्या राशि में विराजान रहेंगे। ऐसे में कुछ सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव सभी राशियों के ऊपर देखने को मिलेगा। मेष, वृषभ, कर्क, वृश्चिक, धनु और मकर राशि वालों पर ग्रहण का सकारात्मक प्रभाव रहेगा वहीं मिथुन, सिंह, कन्या, तुला कुंभ और मीन राशि वालों को कुछ परेशानियां उठानी पड़ सकती हैं।