Surya Grahan 2025: सूर्य ग्रहण खगोल विज्ञान की महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक है, जिसका प्रभाव देश-दुनिया के कार्यों और सभी 12 राशियों पर पड़ता है। बता दें, जब चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य के बीच से गुजरता है, तो इस स्थिति में सूरज की रोशनी धरती पर नहीं पहुंच पाती है। इस घटना को सूर्य ग्रहण कहा जाता जाता है। इस साल 29 मार्च 2025 को साल का पहला सूर्य ग्रहण है। यह दोपहर 2 बजकर 20 मिनट से शुरु होगा और शाम 6 बजकर 16 मिनट तक रहेगा। लेकिन यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा, इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं है।
ज्योतिष दृष्टि से सूर्य ग्रहण को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दरअसल, सूर्य ग्रहण मीन राशि और उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में घटित होने वाला है और इस दौरान, सूर्य, राहु, शुक्र, बुध और चंद्रमा ये सभी ग्रह मीन में विराजमान रहेंगे। ऐसे में ग्रहण का प्रभाव अधिक महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ऐसे में साल के पहले सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को कुछ कार्यों को करने से बचना चाहिए अन्यथा होने वाले बच्चे पर इसका प्रभाव पड़ सकता है। आइए इसके बारे में जानते है...