फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surya Grahan 21: सूर्य ग्रहण आज, जानें तुला, वृश्चिक और धनु राशि वालों पर ग्रहण का प्रभाव

Thu, 10 Jun 2021 07:13 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ग्रहण भारत में दिखाई न देने के कारण इस बार सूतक काल मान्य नहीं होगा।
Solar Eclipse 2021 Effects Zodiac Sign: इस बार 148 वर्षों के बाद सूर्यग्रहण, वट सावित्री व्रत और शनी जयंती एक साथ है। 10 जून को लगने वाला सूर्य ग्रहण इस साल का पहला सूर्य ग्रहण है। इसके बाद दूसरा सूर्य ग्रहण साल के अंत में लगेगा। यह सूर्य ग्रहण वलयाकार ग्रहण होगा। लेकिन इस सूर्यग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सकेगा। ग्रहण भारत में दिखाई न देने के कारण इस बार सूतक काल मान्य नहीं होगा। हिंदू पंचांग के अनुसार यह ग्रहण विक्रम संवत 2078 में ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि पर लगेगा। ग्रहण वृषभ और मृगशिरा नक्षत्र में है। वैदिक ज्योतिष में ग्रहण का प्रभाव बहुत ज्यादा होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण के दौरान सूर्य और चंद्रमा राहु ग्रह से ग्रस्त होते हैं जिस कारण नकारात्मक ऊर्जा फैल जाती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब पृथ्वी, चन्द्रमा और सूर्य एक ही अंश पर  होते हैं तो चन्द्रमा सूर्य के चक्र को आंशिक या पूर्ण रूप से ढक लेता है  जिसे सूर्य ग्रहण कहा जाता है। 
विज्ञापन

2 of 5
10 जून को लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण
Solar Eclipse 2021 Effects Zodiac Sign: सूर्यग्रहण भारतीय समय के अनुसार 10 जून की दोपहर को 1 बजकर 42 मिनट से शुरू हो जाएगा। शाम के 6 बजकर 41 मिनट पर ग्रहण का समापन होगा। सूर्यग्रहण की कुल अवधि करीब 5 घंटे की रहेगी। इस सूर्य ग्रहण का तुला, वृश्चिक और धनु राशि राशि के जातकों पर इसका कैसा प्रभाव रहेगा, आइए करते हैं ज्योतिषीय विश्लेषण...
विज्ञापन

3 of 5
राशि
तुला राशि
राशि से अष्टम आयु भाव में पड़ने वाला ये ग्रहण स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। अग्नि, विष और दवाओं के रिएक्शन से बचें। कार्य क्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। बेहतर रहेगा कि कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं। दांपत्य जीवन में कटुता न आने दें। शादी-विवाह से संबंधित वार्ता में थोड़ा विलंब होगा किंतु अंत में आप सफल रहेंगे हताश ना हों।

4 of 5
राशि
वृश्चिक राशि
राशि से सातवें भाव में पड़ने वाले इस ग्रहण का प्रभाव काफी मिलाजुला रहेगा। दांपत्य जीवन में मनमुटाव आ सकता है ससुराल पक्ष से भी रिश्तो में कड़वाहट ना आने दें। रोजगार की दिशा में किया गया प्रयास भी सफल रहेगा किंतु स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना पड़ेगा। किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा आर्थिक हानि की संभावना रहेगी वह धन समय पर नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राशि
धनु राशि
राशि से छठें शत्रु भाव में पड़ने वाले इस ग्रहण का प्रभाव काफी उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। शत्रुओं का शमन करने में पूरी तरह सफल रहेंगे जिसके परिणामस्वरूप सामाजिक पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अध्यात्म के प्रति झुकाव बढ़ेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहने के योग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें