मिथुन राशि पर सूर्य ग्रहण का असर
यह सूर्य ग्रहण मिथुन राशि में होगा ऐसे में इस राशि पर सूर्य ग्रहण का सबसे ज्यादा प्रभाव देखने को मिलेगा। आपकी राशि पर पड़ने वाला ग्रहण निश्चित रूप से कुछ कष्ट कारक रहेगा इसलिए कोर्ट कचहरी के मामलों में उलझने से बचें। कंठ और यहाँ से सम्बंधित नसों से संबंधी बीमारी से सावधान रहें । अपने स्वभाव में उग्रता या चिड़चिड़ापन न आने दें। ग्रहण काल में ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का जाप सभी विपत्तियों से बचाएगा।