जो लोग नया व्यवसाय शुरू करने की सोच रहे हैं, उनके लिए यह समय बेहद उपयुक्त रहेगा।
- फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए सूर्य देव का यह राशि परिवर्तन शुभ फल लेकर आएगा। सूर्य देव अब आपकी राशि में लग्न भाव पर संचरण करेंगे, जो आत्मविश्वास और व्यक्तिगत शक्ति का प्रतीक है। साथ ही, सूर्य आपकी राशि से आय और लाभ भाव का स्वामी भी हैं, जिससे आपकी आमदनी और लाभ में वृद्धि होगी। इस समय आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आपको समाज में मान- सम्मान भी प्राप्त होगा। पेशेवर जीवन में स्थिरता और तरक्की के अवसर मिलेंगे। जो लोग नया व्यवसाय शुरू करने की सोच रहे हैं, उनके लिए यह समय बेहद उपयुक्त रहेगा। कंपनियों में उच्च पदों पर काम करने वालों को नेतृत्व के नए अवसर मिल सकते हैं। वहीं, अविवाहित जातकों के लिए विवाह का प्रस्ताव आने की भी संभावना है। कुल मिलाकर यह समय आपके लिए सफलता और नए अवसरों से भरा रहेगा।