फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surya Gochar 2026: सूर्य गोचर से इन 4 राशि वालों को अगस्त तक होगा लाभ, करेंगे तरक्की और मिलेगा सम्मान

Sun, 12 Jul 2026 11:57 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Surya Gochar 2026: जब भी सूर्य राशि परिवर्तन करते हैं, तो इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर देखने को मिलता है। इस दौरान कुछ जातकों के आत्मबल, नेतृत्व क्षमता, मान-सम्मान में वृद्धि भी होती हैं और सरकारी कार्य में अच्छा परिणाम दिखाई देता है।
विज्ञापन
1 of 5
Surya Gochar 2026 - फोटो : AI
Surya Gochar 2026: इस बार 16 जुलाई 2026 को सूर्य कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं और चंद्रमा व सूर्य के बीच मित्रता का संबंध माना जाता है। ऐसे में सूर्य का यह गोचर कई राशियों के लिए विशेष रूप से शुभ और फलदायी साबित हो सकता है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, सूर्य जब मित्र राशि में गोचर करते हैं तो व्यक्ति के आत्मविश्वास में वृद्धि होती है, करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलते हैं, समाज में सम्मान बढ़ता है और आर्थिक स्थिति भी पहले से बेहतर हो सकती है। यह गोचर जुलाई के मध्य से लेकर अगस्त के मध्य तक कई लोगों के लिए नए अवसर, सफलता और सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। आइए जानते हैं किन 4 राशियों को इस गोचर का सबसे अधिक लाभ मिलने की संभावना है।
Mangal Nakshatra Parivartan 2026: 24 जुलाई से बदलेगा इन राशि वालों का भाग्य, करियर में दिखेगा बड़ा उछाल
विज्ञापन

2 of 5
Surya Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए सूर्य दूसरे भाव के स्वामी हैं और अब आपकी ही राशि अर्थात लग्न भाव में गोचर करेंगे। यह गोचर आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। परिवार में चल रही परेशानियां कम होंगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए भी यह समय खास है। मान-सम्मान में वृद्धि के योग बनेंगे। नौकरी करने वाले जातकों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जबकि व्यापारियों को लाभ मिलने की संभावना है।
विज्ञापन

3 of 5
Surya Gochar 2026 - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
सिंह राशि के स्वामी स्वयं सूर्य हैं और इस बार वह आपकी कुंडली के द्वादश भाव में गोचर करेंगे। यदि आप लंबे समय से विदेश यात्रा, विदेश में नौकरी या किसी बड़े संस्थान से जुड़ने का प्रयास कर रहे हैं तो सफलता मिलने के योग बन सकते हैं। धन-धान्य में वृद्धि होगी और जीवन स्तर बेहतर हो सकता है। विरोधियों पर भी विजय प्राप्त कर सकते हैं। घर खरीदने का सपना भी इस दौरान पूरा हो सकता है। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखने से आर्थिक संतुलन बना रहेगा।

Numerology: रिश्तों में टिक नहीं पाते इस मूलांक वाले, अक्सर बनते हैं एक से ज्यादा शादि के योग
Sun Nakshatra Transit: सूर्य का पुष्य नक्षत्र में गोचर, 20 जुलाई से इन 4 राशियों को कार्यक्षेत्र में होगा लाभ

4 of 5
Surya Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए सूर्य कर्म भाव के स्वामी हैं और अब भाग्य भाव में गोचर करने जा रहे हैं। यह स्थिति करियर और भाग्य दोनों का मजबूत सहयोग दिला सकती है। भाग्य का साथ मिलने से रुके हुए कार्य गति पकड़ सकते हैं। धार्मिक यात्रा, लंबी दूरी की यात्रा या किसी शुभ आयोजन में शामिल होने के अवसर भी मिल सकते हैं। आपके कुछ निर्णय बहुत ही सही साबित होंगे। विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को भी सकारात्मक परिणाम मिलने के संकेत हैं। यदि आप करियर में बदलाव की योजना बना रहे हैं, तो अगस्त तक कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Surya Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए सूर्य भाग्य भाव के स्वामी हैं और अब अष्टम भाव में गोचर करेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति, वेतन वृद्धि या नई जिम्मेदारी मिलने के योग बन रहे हैं। लंबे समय से रुका हुआ धन वापस मिल सकता है या निवेश से लाभ प्राप्त हो सकता है। निवेश के लिहाज से आने वाला समय बहुत ही अनुकूल रहेगा। करियर में को बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को नई संभावनाएं मिल सकती हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी छवि मजबूत होगी और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। 
Budh Margi 2026: 24 जुलाई को मिथुन राशि में मार्गी होंगे बुध देव, जानें सभी 12 राशियों पर क्या रहेगा असर
Shukra Gochar 2026: 29 जुलाई से इन 4 राशियों की खुलेगी किस्मत, प्रेम-धन और करियर में मिलेगा बंपर लाभ

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें