फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्य गोचर 2026: कल शनि के साथ बनेगा षडाष्टक योग, 3 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Fri, 16 Oct 2026 05:09 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

17 अक्तूबर 2026 को सूर्य कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष शास्त्र में तुला को सूर्य की नीच राशि माना जाता है। इस दौरान कुंभ राशि में स्थित शनि के साथ सूर्य का षडाष्टक योग बनने की बात कही जा रही है। आइए जानते हैं किन तीन राशियों को इस अवधि में सतर्क रहना चाहिए और ज्योतिषीय उपाय के तौर पर क्या किया जा सकता है।
विज्ञापन
1 of 4
सूर्य-शनि षडाष्टक योग - फोटो : AI
ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 17 अक्तूबर 2026 को सूर्य कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य का यह राशि परिवर्तन शाम 7 बजकर 57 मिनट पर होगा। ज्योतिष शास्त्र में तुला को सूर्य की नीच राशि माना जाता है। इस दौरान कुंभ राशि में स्थित शनि के साथ सूर्य का षडाष्टक योग बनने की बात कही जा रही है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस योग का प्रभाव कुछ राशि के जातकों के कार्यक्षेत्र, आर्थिक स्थिति और पारिवारिक जीवन पर पड़ सकता है। ऐसे में संबंधित राशियों के लोगों को महत्वपूर्ण फैसले लेते समय अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं किन तीन राशियों को इस अवधि में सतर्क रहना चाहिए और ज्योतिषीय उपाय के तौर पर क्या किया जा सकता है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
वृषभ राशि - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
  • वृषभ राशि के जातकों को इस अवधि में अपने व्यवहार और आर्थिक फैसलों पर विशेष ध्यान देना होगा। 
  • कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विचारों का टकराव हो सकता है, अनावश्यक बहस से दूर रहें।
  • आर्थिक मामलों में भी जल्दबाजी करने से बचें। 
  • स्वास्थ्य के लिहाज से भी अपनी दिनचर्या का ध्यान रखना जरूरी होगा। 

उपाय: धार्मिक मान्यता के अनुसार, वृषभ राशि के जातक भगवान शिव की आराधना करें और शिव चालीसा का पाठ कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 4
तुला राशि - फोटो : amar ujala
तुला राशि
  • तुला राशि में सूर्य के गोचर से इनको करियर और व्यक्तिगत जीवन में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। 
  • कामकाज की जिम्मेदारियां बढ़ने से मानसिक दबाव महसूस हो सकता है। 
  • साझेदारी में व्यापार करने वाले लोगों को लेन-देन और व्यावसायिक समझौतों में पारदर्शिता बनाए रखनी चाहिए। 
  • जोखिम भरे निवेश और सट्टेबाजी से दूरी बनाकर रखना बेहतर होगा। 
  • बातचीत के दौरान संयम बरतें और दूसरों की बात को समझने का प्रयास करें। 

उपाय: तुला राशि के जातक हनुमान जी की पूजा कर सकते हैं और हनुमान चालीसा का पाठ कर सकते हैं।
विज्ञापन

4 of 4
मीन राशि - फोटो : amar ujala
मीन राशि
  • मीन राशि के जातकों को करियर और धन से जुड़े मामलों में सोच-समझकर कदम उठाने की जरूरत हो सकती है। 
  • नौकरी में पदोन्नति या मनचाहा परिणाम मिलने में देरी होने से निराशा महसूस हो सकती है। 
  • हालांकि, धैर्य बनाए रखना और अपने काम पर ध्यान केंद्रित करना बेहतर रहेगा। 
  • अचानक बढ़ने वाले खर्च बजट को प्रभावित कर सकते हैं, इसलिए गैरजरूरी खरीदारी से बचें। 
  • कानूनी मामलों से जुड़े लोगों को दस्तावेजों और जरूरी प्रक्रियाओं पर ध्यान देना चाहिए। 

उपाय: धार्मिक मान्यता के अनुसार, मीन राशि के जातक सूर्य देव की उपासना करें और सूर्य मंत्रों का श्रद्धापूर्वक जाप कर सकते हैं।

विजयादशमी 2026: दशहरे पर क्या होती है दशहरी देने की परंपरा? जानिए इसका महत्व
मंगल गोचर 2026: अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ और करियर में तरक्की के योग

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें