Surya Gochar 2025
- फोटो : amar ujala
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए सूर्य छठे भाव के स्वामी होकर अब तीसरे भाव में गोचर कर रहे हैं, जो साहस, प्रयास, छोटे भाई-बहन, और संचार का भाव होता है। यह गोचर आपको अधिक आत्मविश्वासी और सक्रिय बना सकता है। आप जोखिम लेने में पीछे नहीं हटेंगे और साहसिक फैसले आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं। यात्रा के योग बन रहे हैं, खासकर छोटी दूरी की यात्राएं सफल रहेंगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के संकेत हैं और जो लोग मीडिया, लेखन या संचार के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें विशेष लाभ मिल सकता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।