ग्रहों के राजा और प्रत्यक्ष देवता माने जाने वाले सूर्यदेव अब अपनी उच्च राशि की यात्रा को विराम देते हुए शुक्रदेव की राशि वृषभ में प्रवेश करने वाले हैं। सूर्य देव 14 मई 2025 को रात करीब 11 बजकर 51 मिनट पर वृषभ राशि में प्रवेश कर जाए जाएंगे। सूर्य का गोचर हर माह होता है और इस सूर्य संक्रांति के नाम से जाना जाता है। इस तरह से सूर्य पूरी राशि चक्र का एक पूरा चक्कर काटने में एक वर्ष लगता है। वैदिक ज्योति शास्त्र के अनुसार कुंडली में सूर्य ग्रह की मजबूत स्थिति होने पर जातकों को जीवन में यश, कीर्ति, प्रसिद्धि, सफलता आत्मविश्वास और हर एक तरह की महत्वकांक्षाओं की पूर्ति होती है, वहीं सूर्य के कुंडली में कमजोर स्थिति होने पर व्यक्ति के मान-सम्मन में गिरावट और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। सूर्य के वृषभ राशि में गोचर करने से आइए जानते हैं सभी 12 राशियों पर किस तरह का प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन
2 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि के जातकों की कुंडली के लिए सूर्य पंचम भाव के स्वामी होते हैं। सूर्य का यह गोचर आपके दूसरे भाव में यानी धन और वाणी के भाव में हुआ है। ऐसे में आपकी आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।। लाभ के अवसरों में लगातार वृद्धि देखने को मिलेगी। इस दौरान आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए सूर्य आपके चतुर्थ भाव के स्वामी होते हैं और यह अब आपके लग्न भाव में गोचर करने वाले हैं ऐसे में आपके आत्मविश्वास में वृद्धि, कार्यो में सफलता और धन में वृद्धि व खुशियां आएंगी। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों के लिए सूर्यदेव तीसरे भाव के स्वामी हैं और अब 14 मई के सूर्य के गोचर करने के बाद यह आपके अब बारहवें भाव में गोचर करने के वाले हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बारहवें भाव में सूर्य का होना अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसे में इस दौरान आपके मान-सम्मान में गिरावट और कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
5 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए सूर्य दूसरे भाव के स्वामी होकर ग्यारहवें भाव में गोचर करना अच्छा माना जाता है। ऐसे में आपकी सभी तरह की इच्छाओं की पूर्ति होगी। कर्क राशि के जातकों के लिए सूर्य वृष राशि में गोचर अच्छा रहेगा। आपके लिए सूर्य का गोचर धन-संपत्ति में वृद्धि करवाएगा।
विज्ञापन
6 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए सूर्य लग्न भाव के स्वामी होकर अब यह आपके दसवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। ऐसे में आपके करियर में कई तरह के बेहतरीन मौके आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि ला सकते है। जो लोग बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश में उनको सफलता मिल सकती है।
विज्ञापन
7 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए सूर्य बारहवें भाव के स्वामी हैं और सूर्य के राशि परिवर्तन के बाद यह आपके नवम भाव यानी भाग्य के भाव में गोचर हैं ऐसे में आपको अब अपने भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। विदेश यात्रा के मौके मिल सकते हैं। करियर में तरक्की के अवसर मिलेंगे और धर्म के प्रति आपका झुकाव बढ़ेगा।
8 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए सूर्य ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं और अब यह आपके आठवें भाव में गोचर कर रहे हैं। आपके लिए आठवें भाव में सूर्य का गोचर अचानक बदलाव की तरफ इशारा है। वहीं अगर आपकी कुंडली में सूर्य की दशा प्रतिकूल है तो यह आपको अचानक हानि करवा सकता है।
9 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
सूर्यदेव आपके सातवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं और यह आपके दशम भाव के स्वामी हैं। ऐसे में पार्टनरशिप के कामों में आपको अच्छा मुनाफा देखने को मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। लेकिन आपको कुछ सावधानी बरतनी होगी।
10 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए सूर्यदेव भाग्य भाव के स्वामी होते हैं और अब सूर्य का गोचर आपके छठे भाव में हुआ है। ऐसे में आपके दुश्मनों पर जीत हासिल हो सकती है। समस्याओं पर विजय हासिल करने के लिए यह समय अच्छा है।
11 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए सूर्य आपके आठवें भाव के स्वामी हैं और अब इनका गोचर आपके पंचम भाव में हुआ है। आपका धर्म और आध्यात्म की तरफ झुकाव बढ़ेगा।
12 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए सूर्यदेव सातवें भाव के स्वामी हैं और अब सूर्यदेव आपके चौथे भाव में गोचर हैं। कुंडली का सप्तम भाव जीवनसाथी और बिजनेस पार्टनर का होता है। वैवाहिक जीवन में सकारात्क बदलाव होगा और साझेदारी के कामों में विवादों का हल होगा।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए सूर्यदेव छठे भाव के स्वामी हैं और सूर्य का गोचर आपकी राशि से तीसरे भाव में हुआ है। कुंडली का तीसरा भाव क्षमताओं, साहस और पराक्रम का होता है ऐसे में आपके साहस में वृद्धि होगी और कोई बड़ा मुकाम हासिल होगा।