फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sun Pushya Nakshatra: शनि के नक्षत्र में सूर्य परिवर्तन से इन राशि वालों की पलट सकती है किस्मत

Sun, 20 Jul 2025 05:10 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन करने से कई राशि वालों के भाग्य में बदलाव देखने को मिल सकता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह समय-समय पर गोचर करने के अलावा नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं, जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलता है।
विज्ञापन
1 of 4
सूर्य नक्षत्र परिवर्तन - फोटो : adobe stock
20 जुलाई की रात को ग्रहों के राजा सूर्य और आत्मा के कारक ग्रह सूर्य शनि के आधिपत्य वाले नक्षत्र पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करने वाले हैं। सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन करने से कई राशि वालों के भाग्य में बदलाव देखने को मिल सकता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह समय-समय पर गोचर करने के अलावा नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं, जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलता है। आइए जानते हैं शनि के नक्षत्र परिवर्तन से किन-किन राशि वालों को इसका फायदा मिल सकता है। 

Mangal Gochar 2025: 23 जुलाई से इन राशि वालों के मान-सम्मान में होगी वृद्धि, मंगल करेंगे नक्षत्र परिवर्तन
विज्ञापन

2 of 4
कन्या राशि - फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन बहुत ही शुभ साबित होगा। यह परिवर्तन बहुत ही लाभकारी साबित होगा। जो लोग कारोबार से जुड़े हुए हैं उनको तरक्की मिल सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में आपको अच्छी खासी उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं। धन लाभ के मामलों में नए-नए अवसर मिल सकते हैं। जो लोग नौकरी में हैं उनको प्रमोशन और वेतन में वृद्धि हो सकती है। परिवार में शुभ समाचारों की प्राप्ति हो सकती है। आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। मन रचनात्मक कार्यो में लगेगा। 

Budh Margi: ग्रहों के राजकुमार बुध अगस्त माह में होने जा रहे हैं मार्गी, जानें सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव

विज्ञापन

3 of 4
तुला राशि - फोटो : amar ujala
तुला राशि
सूर्यदेव का नक्षत्र परिवर्तन तुला राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ और फलदायी साबित होगा। इस दौरान आपको पैतृक संपत्ति से आपको लाभ मिलेगा। इस दौरान नौकरी और व्यवसाय में तरक्की के योग बन रह हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। जो छात्र किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में हैं उनको सफलता मिल सकती है। घर परिवार में किसी तरह का मांगलिक आयोजन हो सकता है।  

Shukra Gochar: 26 जुलाई को शुक्र का गोचर, इन राशियों को मिलेगी तरक्की और सफलता

विज्ञापन

4 of 4
कर्क राशि - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए सूर्यदेव का नक्षत्र परिवर्तन बहुत ही शुभ और सकारात्मक साबित होगा। इस दौरान आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। आय के नए-नए स्तोत्रों में इजाफा देखने को मिल सकता है। जो लोग नया घर या फिर वाहन आदि की खरीदारी करने के सोच रहे हैं उनके लिए शुभ योग है। करियर में आपको एक नई उपलब्धियां हासिल हो सकती है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें