राशि
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सूर्य का अपनी स्व राशि में गोचर सिंह राशि वालों के लिए आने वाले समय में बहुत ही अनुकूल साबित हो सकता है। सूर्य के सिंह राशि में गोचर करने से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। आपको बता दें कि सिंह राशि पर सूर्यदेव का ही आधिपत्य है। सूर्य का अपनी राशि से लग्न भाव में गोचर होगा जिससे आपको प्रतिष्ठित लोगों के साथ मेल-मिलाप का मौका मिलेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। सूर्य के सिंह राशि में गोचर करने से आपके करियर में आपको अच्छा मुकाम मिल सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी और जो लोग अविवाहित है उनके लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं।