फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surya Gochar 2025: सूर्य का मेष राशि में गोचर, जानिए सभी 12 राशियों पर कैसा रहेगा प्रभाव ?

Mon, 14 Apr 2025 12:42 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Surya Gochar 2025: ग्रहों के राजा सूर्यदेव अब मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश कर चुके हैं। आइए जानते हैं सूर्य के मेष राशि में गोचर करने से सभी 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव। 
विज्ञापन
1 of 13
सूर्य का मेष राशि में गोचर और सभी पर प्रभाव - फोटो : adobe stock
Surya Gochar 2025: 14 अप्रैल को सूर्य मेष राशि में प्रवेश कर चुके हैं। सूर्य के मेष राशि में प्रवेश करते ही चल रहा खरमास खत्म हो चुका है। सूर्य जब गुरु की राशि धनु या मीन राशि में होते हैं तो खरमास लगता है। खरमास को अच्छा नहीं माना जाता है और इसमें किसी भी तरह का शुभ करना वर्जित होता है। सूर्य मेष राशि में 14 मई तक रहेंगे फिर इसके बाद वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे।। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को सभी ग्रहों का राजा माना गया है। सूर्य मेष राशि में उच्च के होते हैं। यानी सूर्य की मेष राशि में स्थिति अच्छी और शक्तिशाली मानी जाती है। आइए जानते हैं सूर्य के मेष राशि में गोचर करने से सभी 12 राशियों पर किसी तरह का प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन

2 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य आपकी कुंडली के पंचम भाव के स्वामी होते हैं और मेष राशि में सूर्य को गोचर आपके पहले भाव में हुआ है। ऐसे में आपके आत्मविश्वास और व्यक्तित्व में बढ़ोतरी होगी। आपके लिए सूर्य पंचमेश होकर उच्च के होंगे जिससे आपको सकारात्मक परिमाण देखने को मिलेगा। प्रेम संबंधों में अनुकूलता देखन को मिल सकती है। 

Lakshmi Narayan Rajyog: मेष राशि में बनेगा पावरफुल लक्ष्मी नारायण राजयोग, इन राशियों का शुरू होगा अच्छा समय


 
विज्ञापन

3 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ लग्न के जातकों के लिए सूर्य कुंडली के चौथे भाव के स्वामी होते हैं और मेष राशि सूर्य का गोचर आपके द्वादश भाव में हुआ है। चौथे भाव में सूर्य यानी चतुर्थेश का द्वादश भाव में उच्च का होना विदेश संबंधी मामलों में लाभ दिला सकते हैं। लेकिन द्वादश भाव खर्चे का भी होता है। ऐसे में खर्च के मामले में यह अच्छी नहीं कहा जा सकता है। अत्यधिक भागदौड़ का सामना करना पड़ेगा। झगड़े विवाद तथा कोर्ट कचहरी के मामलों में भी सावधानी बरतें। इस समय में किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा वह धन समय पर नहीं मिलेगा। 

Rahu Ketu: राहु-केतु के कारण आ रही है रुकावट? ये उपाय लाएंगे राहत और सफलता

4 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए सूर्य तीसरे भाव के स्वामी होते हैं और 14 अप्रैल को इनका गोचर आपके लाभ भाव यानी एकादश भी में हुआ है जिससे आपके लिए यह बहुत ही उत्तम स्थिति है। आर्थिक मामलों के लिहाज से सूर्य का गोचर आपके लिए आमदनी के कई स्त्रोतों पैदा करवाएगा। सूर्य का मेष राशि में गोचर आपके लिए शुभ साबित होगा। राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए सूर्य कई तरह के अप्रत्याशित सुखद परिणामों का सामना करवाएंगे। आयके साधन बढ़ेंगे। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद है। लेकिन आपको इस अवधि में गलत लोगों की संगति से बचें। किसी भी तरह की नशाखोरी से भी बचें। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से मतभेद बढ़ने न दें। 

Weekly Horoscope 14 To 20 April: इस सप्ताह इन सात राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

विज्ञापन

5 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क राशि-
कर्क राशि के जातकों के लिए सूर्य आपके दूसरे भाव के स्वामी होकर अब दशम स्थान यानी कर्म भाव में गोचर हुए हैं। सूर्य का यह गोचर कर्क राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ और उत्तम गोचर है। दशम में सूर्य बेतरीन सफलता दिलाने में बाध्य होते हैं। राशि से दशम कर्मभाव में गोचर करते हुए सूर्य बेहतरीन सफलता दिलाएंगे। कार्य व्यापार में उन्नति तो होगी ही किसी भी तरह के नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उस दृष्टि से भी समय अनुकूल रहेगा।  सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। जमीन-जायदाद से संबंधित मामलों का निपटारा होगा। 
विज्ञापन

6 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए सूर्य लग्न भाव के स्वामी होकर अब नवम भाव यानी भाग्य भाव में उच्च अवस्था में करीब एक माह तक रहेंगे। आमतौर पर सूर्य का भाग्यभाव में गोचर अच्छा नहीं माना जाता है लेकिन लग्न के स्वामी होकर भाग्य भाव में उच्च की स्थिति में होकर मिलाजुला परिणाम देने के लिए बाध्य रहेंगे।  राशि से नवम भाग्यभाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव का सामना करवाएगा धर्म और अध्यात्म के मामलों में रुचि बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों तथा अनाथालय आदि में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान-पुण्य करेंगे। लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। 
विज्ञापन

7 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या राशि-
कन्या राशि के जातकों के लिए सूर्य कुंडली के द्वादश भाव से स्वामी होकर आपके अष्टम भाव में गोचर कर चुके हैं। राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। स्वास्थ्य के प्रति अत्यधिक सावधान रहने की आवश्यकता है। अग्नि विष तथा दवाओंके रिएक्शन से बचें। आपके अपनेही लोग नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे सावधान रहेंगे। अपने अदम्य साहस और पराक्रम के बलपर कठिन हालात को भी नियंत्रित कर लेंगे किंतु कहीं न कहीं अपयश का सामना भी करना पड़ सकता है।

8 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला राशि-
तुला राशि के लिए सूर्य एकादश भाव के स्वामी होते हैं और सूर्य का मेष राशि में गोचर होने से यह आपके सप्तम भाव में होकर उच्च अवस्था में होंगे। सप्तम भाव यानी दांपत्य भाव में सूर्य का गोचर अच्छा नहीं माना जाता है। राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता किंतु मिश्रित फल देगा। कार्य व्यापार में उन्नति होगी। किसी भी तरह के नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। शादी-विवाह से संबंधित मार्ग वार्ता में थोड़ा और समय लगेगा।

9 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि-
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सूर्य का आपकी कुंडली के दशम भाव के स्वामी होते हैं और सूर्य का मेष राशि में गोचर आपके छठे भाव में हुआ है। कर्म भाव के स्वामी का उच्च की अवस्था में होकर छठे भाव यानी शत्रु भाव में गोचर अच्छा माना जाता है। ऐसे में आपको अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। नौकरीपेशा जातकों इस दौरान लाभ और प्रमोशन के योग बन रहे हैं। 

10 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु राशि
आत्मा के कारक ग्रह सूर्य धनु राशि के जातकों के लिए कुंडली के भाग्य भाव के स्वामी होकर अब एक महीने तक पंचम भाव में विराजमान होंगे। राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव सामान्य फल कारक ही रहेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे। 

11 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर राशि-
मकर राशि वालों के लिए सूर्य आपकी की कुंडली के आठवें भाव के स्वामी होते हैं और अब जब सूर्य का गोचर मेष राशि में हुआ है तो यह आपके चतुर्थ भाव में होंगे। कुंडली के चौथे भाव में सूर्य का गोचर अच्छा नहीं माना जाता। अष्टम भाव के स्वामी का चौथे भाव में गोचर करना अच्छी स्थिति नहीं है। इस दौरान आपको मानसिक अशांति का सामना करना पड़ सकता है। मित्रों तथा संबंधियों से भी अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग बन रहे हैं। माता-पिताके स्वास्थ्यके प्रति चिंतनशील रहें। यात्रा सावधानीपूर्वक करें। 

12 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि-
कुंभ राशि के जातकों के लिए सूर्य सप्तम भाव के स्वामी होते हैं और आपकी राशि में इनका गोचर तीसरे भाव में हुआ है। राशि से तृतीय पराक्रम भावमें गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव अत्यधिक सुपरिणाम कारक रहेगा किंतु परिवार में छोटे भाइयों से मतभेद बढ़ सकता है। कार्य व्यापार में उन्नति होगी। लिए गए निर्णय और कियेगए की सराहना होगी।
विज्ञापन

13 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन राशि-
सूर्य का मेष राशि में गोचर होने से यह आपके दूसरे भाव यानी धन भाव को प्रभावित करेगा। आमतौर पर दूसरे भाव में सूर्य का गोचर अच्छा नहीं माना जाता। ऐसे में सेहत संबंधी परेशानियों में इजाफा हो सकता है। सूर्य का प्रभाव स्वास्थ्य विशेष करके दाहिनी आंख से संबंधित समस्या दे सकता है। आकस्मिक धन प्राप्ति का योग बन रहे हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें