फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surya Gochar 2025: सूर्य का मिथुन राशि में गोचर, इन राशियों को सतर्क रहने की जरूरत

Fri, 13 Jun 2025 12:38 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sun Gemini Trigrahi Yoga: 15 जून को सूर्य मिथुन राशि में प्रवेश करेगा, जो कई राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव और ऊर्जा का संचार करेगा। इस ग्रह गोचर से चार राशियों के जातकों के जीवन में बड़े उतार-चढ़ाव और नए अवसर उत्पन्न होंगे।
विज्ञापन
1 of 5
सूर्य वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश कर रहे हैं - फोटो : adobe stock
Sun Transit Loss Zodiac Signs: ज्योतिष शास्त्र में ग्रह, नक्षत्र और राशियों का अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। सूर्य देव को विशेष मान्यता प्राप्त है क्योंकि वे सौरमंडल के केंद्र हैं और जीवन की ऊर्जा के स्रोत माने जाते हैं। ज्योतिष के अनुसार, सूर्य हर माह अपनी राशि बदलते हैं और इस परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग पड़ता है।
Mercury Transit in Cancer: 22 जून को कर्क में होगा बुध का प्रवेश, इन राशियों का शुरू होगा अच्छा समय
इस बार सूर्य वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश कर रहे हैं, जिससे चार राशियों के जातकों को विशेष सतर्क रहने की आवश्यकता है। मिथुन राशि में सूर्य के साथ बुध और गुरु का त्रिग्रही योग बनना एक शक्तिशाली योग माना जाता है, जो कुछ राशियों के लिए लाभकारी तो कुछ के लिए चुनौतियां लेकर आता है। इस ग्रह गोचर का प्रभाव जानना और उसके अनुसार उपाय करना सभी जातकों के लिए जरूरी है।
Surya Chandra Yoga: सूर्य-चंद्रमा बनाएंगे दुर्लभ योग, इन 5 राशि वालों को मिलेगी आर्थिक तरक्की
विज्ञापन

2 of 5
वित्तीय निर्णय सोच-समझकर ही लें और अनावश्यक खर्चों से बचें। - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए सूर्य का मिथुन राशि में गोचर अशुभ साबित हो सकता है। इस समय उन्हें खास तौर पर अपनी सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता है क्योंकि स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां उभर सकती हैं। साथ ही, खर्चों में अचानक वृद्धि हो सकती है, जिससे आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। कारोबार में भी सतर्कता बरतनी जरूरी है, क्योंकि इस दौरान आर्थिक नुकसान की संभावना बनी रहती है। इसलिए वित्तीय निर्णय सोच-समझकर ही लें और अनावश्यक खर्चों से बचें।
विज्ञापन

3 of 5
धन संचय में दिक्कतें आ सकती हैं, इसलिए निवेश और खर्चों को नियंत्रित रखें। - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए भी सूर्य का यह राशि परिवर्तन शुभ नहीं माना जाता। इस दौरान वाहन प्रयोग में अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी क्योंकि दुर्घटना या वाहन संबंधी किसी समस्या का खतरा बढ़ सकता है। संपत्ति या जमीन-जायदाद को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है, जिससे मानसिक तनाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें क्योंकि इस समय बीमारी के लक्षण उभर सकते हैं। साथ ही, आर्थिक मामले कुछ उलझ सकते हैं और धन संचय में दिक्कतें आ सकती हैं, इसलिए निवेश और खर्चों को नियंत्रित रखें।

4 of 5
आर्थिक मामलों में विशेष सतर्कता जरूरी है। - फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि के जातकों को सूर्य के मिथुन राशि में प्रवेश से विरोधियों की सक्रियता का सामना करना पड़ सकता है। शत्रु आपकी कमजोरियों का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, लेकिन अंततः सफलता आपके कदम चूमेगी। इस समय स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां गंभीर हो सकती हैं, यदि समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो समस्या बढ़ सकती है। अगर आपने कहीं से कर्ज लिया है, तो उसे चुकाने की जिम्मेदारी भी बढ़ सकती है, जो आपके आर्थिक हालात को प्रभावित करेगा। इसलिए आर्थिक मामलों में विशेष सतर्कता जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नए काम की शुरुआत करने के लिए यह समय अनुकूल नहीं है। - फोटो : amar ujala
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए सूर्य का यह गोचर चुनौतीपूर्ण हो सकता है। वाहन और स्वास्थ्य पर खर्च बढ़ सकता है, जिससे वित्तीय दबाव बढ़ेगा। परिवार में खासकर माता-पिता के साथ संबंधों में तनाव आ सकता है, जिससे पारिवारिक माहौल प्रभावित होगा। नए काम की शुरुआत करने के लिए यह समय अनुकूल नहीं है, बेहतर होगा कि कुछ समय प्रतीक्षा करें। भावुकता में आकर जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें, क्योंकि इससे रिश्तों में दूरियां और अनबन हो सकती है। संयम और समझदारी से काम लें, ताकि अप्रिय स्थितियों से बचा जा सके।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें