फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surya Gochar 2024: 16 अगस्त को सूर्यदेव बदलेंगे अपनी राशि, इन राशियों को मिलेगा सूर्य का सबसे अच्छा फल

Thu, 15 Aug 2024 06:28 AM IST
विनोद शुक्ला पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 13
Sun Transit 2024 - फोटो : अमर उजाला
सभी ग्रहों के अधिपति भगवान सूर्य 16 अगस्त की शाम 7 बजकर 44 मिनट पर कर्क राशि की यात्रा समाप्त करके अपनी स्वयं की राशि सिंह में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि पर ये 16 सितंबर की शाम 7 बजकर 43 मिनट तक गोचर करेंगे उसके बाद कन्या राशि में चले जाएंगे। सिंह राशि पर इनका गोचर काल अन्य सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा ? इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं। 

विज्ञापन

2 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष राशि
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए सूर्यदेव बेहतरीन सफलता कारक रहेंगे। कार्य व्यापार में तो उन्नति होगी ही शिक्षा प्रतियोगिता में भी अच्छी सफलता मिलेगी। जो निर्णय लेंगे उसी में सफल रहेंगे। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। इसलिए कार्य के प्रति अधिक चिंतनशील रहें। नए लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा जिसका परिणाम सुखद रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग बन रहे हैं बन रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव काफी मिलाजुला फल कारक रहेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। किसी नए टेंडर आदि के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी समय बेहतरीन रहेगा। स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। मित्रों और संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग बन रहे हैं। यात्रा सावधानी पूर्वक करें। सामान चोरी होने से बचाएं। जमीन जायदाद संबंधी मामले हल होंगे।

4 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए सूर्यदेव का प्रभाव आपको अति उत्साही बनाएगा। जो निर्णय लेंगे उसी में सफल रहेंगे। अपनी ऊर्जा शक्ति के बल पर विषम हालात को भी आसानी से नियंत्रण कर लेंगे। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों अथवा छोटे भाइयों से विवाद बढ़ सकता है। धर्म और आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आएंगे। शासन सत्ता का भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। तीर्थ यात्राओं का पूर्ण आनंद लेंगे।
विज्ञापन

5 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
राशि से द्वितीय धन भव में गोचर करते हुए सूर्यदेव का प्रभाव अत्यधिक सफलता कारक रहेगा। आकस्मिक धन प्राप्ति का योग बन रहे हैं। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद हैं। महंगी वस्तुओं का क्रय करेंगे जमीन-जायदाद संबंधी विवाद हल होंगे। वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी समय बेहतरीन रहेगा। कार्य-व्यापार के प्रति गोपनीयता बरकरार रखें। कोई भी कार्य जबतक पूर्ण न हो जाए उसे सार्वजनिक न करें।
विज्ञापन

6 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
अपनी स्वयं की राशि सिंह में गोचर करते हुए सूर्यदेव का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। स्वास्थ्य की दृष्टि से कुछ शारीरिक पीड़ा का सामना करना पड़ सकता है किंतु कार्य व्यापार में उन्नति दर उन्नति होती रहेगी। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। चुनाव आदि से संबंधित कोई निर्णय लेना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। नए टेंडर के लिए आवेदन करना सुखद रहेगा।
विज्ञापन

7 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या राशि
राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव अत्यधिक भागदौड़ और खर्च का सामना करवाएगा। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। विदेशी कंपनियों में नौकरी अथवा दूसरे देश के लिए वीजा आदि का आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से समय बेहतरीन रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत हैं। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा वह धन समय पर नहीं मिलेगा।

8 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला राशि
राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। सोची समझी सभी रणनीतियां कारगर सिद्ध होगी। कार्य व्यापार में तो उन्नति होगी ही नए लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा। आय के संसाधनों में भी वृद्धि होगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के लिए प्रयास कर रहे हो तो उस दृष्टि से भी यह समय उत्तम रहेगा। संतान संबंधी चिंता परेशान कर सकती हैं उन्हें गलत संगति में पड़ने से बचाएं।

9 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए सूर्य आपको इच्छित परिणाम प्रदान करेंगे। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में नए टेंडर के लिए आवेदन करना हो तो उस दृष्टि से समय सर्वथा अनुकूल रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। सरकारी संस्थानों में नौकरी के लिए आवेदन करना हो तो भी समय सर्वोत्तम रहेगा। सफलताओं के बावजूद कहीं न कहीं मानसिक कलह का सामना करना पड़ेगा। वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो भी समय बेहतर रहेगा।

10 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु राशि
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए सूर्य देव का प्रभाव भाग्योन्नति कारक तो रहेगा ही आप में साहस और पराक्रम के वृद्धि करेगा। आध्यात्मिक उन्नति होगी। धार्मिक ट्रस्टों तथा अनाथालयों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान पुण्य करेंगे। संतान संबंधी चिंता में कमी आएगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग बन रहे हैं। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्य व्यापार में निर्णय लेने में विलंब न करें।

11 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर राशि
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए सूर्य देव का प्रभाव कई तरह के उतार-चढ़ाव और अप्रत्याशित परिणाम का सामना करवाएगा। मान-सम्मान तथा पद और गरिमा की वृद्धि होगी किंतु, कहीं न कहीं स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे। षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। इन सबके बावजूद आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा आकस्मिक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। महंगी वस्तुओं का भी क्रय करेंगे।

12 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए सूर्य देव का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता है विशेष करके वैवाहिक वार्ता सफल होने में थोड़ा और समय लगेगा दांपत्य जीवन में उदासीनता रहेगी। ससुराल पक्ष से रिश्ते बिगड़ने न दें। कार्य व्यापार में आशानुरूप उन्नति होगी। साझा व्यापार करने से बचें। सरकारी विभागों में नए टेंडर के लिए आवेदन करना हो तो भी समय अनुकूल रहेगा। वीजा आदि के लिए आवेदन करना हो तो भी समय बेहतरीन रहेगा। 
विज्ञापन

13 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन राशि
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए सूर्यदेव का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यह योग बन रहे हैं आपको शत्रु मर्दी बनाएगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत हैं। सरकारी सर्विस के लिए आवेदन करना हो तो उस दृष्टि से भी अवसर बेहतरीन रहेगा। अपनी ऊर्जा शक्ति का सदुपयोग करते हुए कार्य करेंगे तो और आगे बढ़ेंगे। यात्रा सावधानी पूर्वक करें। वाहन दुर्घटना से बचें। अधिक बैंक लोन लेने से भी परहेज करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें