फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surya Gochar 2023: 1 साल बाद सूर्यदेव करेंगे अपनी राशि में प्रवेश, इन राशि वालों के लिए बनेगी शुभ स्थिति

Wed, 16 Aug 2023 01:13 PM IST
विनोद शुक्ला पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 13
surya ka rashi parivartan
Surya Gochar 2023: ग्रहों के अधिपति भगवान सूर्य कर्क राशि की यात्रा समाप्त करके 17 अगस्त को दोपहर 1 बजकर 32 मिनट पर अपनी स्वयं की राशि सिंह में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि पर ये 17 सितंबर को दोपहर 1 बजकर 30 मिनट तक गोचर करेंगे, उसके बाद कन्या राशि में चले जाएंगे। इनके राशि परिवर्तन का पृथ्वी वासियों पर सर्वाधिक प्रभाव पड़ता है। अतः अन्य राशियों के लिए इनका गोचर कैसा रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।

यह भी पढ़ें-
विज्ञापन

2 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए सूर्य आपके लिए सर्वाधिक सफलता दिलाने वाले सिद्ध होंगे। ऐसा भी समझ सकते हैं कि यह माह आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यद्यपि प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी फिर भी शिक्षा-प्रतियोगिता में आशातीत सफलता मिलेगी। किसी भी तरह की सरकारी सर्विस के लिए आवेदन करना हो तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। जो लोग आपको नीचा दिखाने की कोशिश में लगे थे वही मदद के लिए आगे आएंगे।
विज्ञापन

3 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास तो सार्थक रहेंगे किंतु कहीं न कहीं पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति का सामना करना ही पड़ेगा। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति अधिक सावधान रहें। जमीन जायदाद से संबंधित मामलों का निपटारा होगा। मित्रों तथा संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। यात्रा सावधानीपूर्वक करें सामान चोरी होने से बचाएं।

4 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए सूर्य आपके लिए साहस पराक्रम की वृद्धि तो करेंगे ही कार्य व्यापार के क्षेत्र में भी आशातीत सफलता मिलेगी। कोई भी बड़ा कार्य आरंभ करना हो अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उस दृष्टि से ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। परिवार में आपसी मतभेद न पैदा होने दें। योजनाओं को गोपनीय रखें और जब तक पूर्ण न हो जाए उसे सार्वजनिक न करें। धर्म और आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी।
विज्ञापन

5 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव कई तरह के आय के स्रोत बढ़ाएगा। महंगी वस्तुओं का क्रय करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा काफी। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद है। स्वास्थ्य विशेषकर के दाहिनी आंख के प्रति चिंतनशील रहें। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। परिवार में आपसी मतभेद अथवा अलगाववाद की स्थिति उत्पन्न न होने दें। मकान अथवा वाहन का भी क्रय करना चाह रहे हों तो संकल्प पूर्ति के योग बन रहे हैं।
विज्ञापन

6 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
अपनी ही राशि सिंह में गोचर करते हुए सूर्य देव कार्य-व्यापार के क्षेत्र में आ रही बाधाओं को दूर करेंगे। मान-सम्मान और पद प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। किसी भी तरह का चुनाव लड़ना चाह रहे हों तो यह अवसर उस दृष्टि से भी अनुकूल रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्यों का शुभ अवसर आएगा। संगीत और कला के क्षेत्र में आपके लिए किसी सम्मान अथवा पुरस्कार की घोषणा हो सकती है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग।
विज्ञापन

7 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
राशि से बारहवें में व्यय भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता है इसलिए ऐसे संवेदनशील समय में हर कार्य तथा निर्णय बहुत सोच समझकर करने की आवश्यकता है। भावनाओं में बहकर लिया गया निर्णय नुकसानदेय सिद्ध होगा। यात्रा सावधानीपूर्वक करें। वाहन दुर्घटना से बचें। विदेशी मित्रों तथा संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग है। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा।

8 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए सूर्य हर तरह से सफलताओं के नए मानदंड स्थापित करेंगे। आय के स्रोत तो बढ़ेंगे ही नए नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। उच्चाधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे किंतु परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से मतभेद गहरा सकता है। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। अपने कार्य के प्रति चिंतनशील रहें। विद्यार्थी वर्ग के लिए भी समय बेहतरीन रहेगा।

9 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए सूर्य के प्रभावस्वरूप शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। रोजगार की दिशा में किया जा रहा प्रयास सार्थक तो रहेगा ही मकान अथवा वाहन का भी क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। झगड़े विवाद तथा कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत है। विद्यार्थी वर्ग किसी सरकारी सर्विस के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उसे दृष्टि से भी समय अनुकूल रहेगा।

10 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव भाग्य वृद्धि तो कराएगा ही यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। तीर्थ यात्रा भी कर सकते हैं यह ऐसा समय है जब आप अपने इष्ट का भी दर्शन कर सकते हैं। धार्मिक कार्यों तथा अनाथालयों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान-पुण्य भी करेंगे। लिए गए निर्णय किए गए कार्यों की सराहना होगी। विद्यार्थी वर्ग विदेश में पढ़ाई करने के लिए जाने का प्रयास कर रहे हों तो उस दृष्टि से ग्रह गोचर और अनुकूल रहेगा।

11 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव अप्रत्याशित परिणाम वाला रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति तो बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता किंतु सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपके लिए किसी पुरस्कार की घोषणा भी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी बाहर ही सुलझा लेना समझदारी रहेगी। परिवार में अलगाववाद की स्थिति उत्पन्न न होने दें। जमीन-जायदाद से संबंधित मामले हल होंगे।

12 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव कुछ मामलों में तो अच्छा रहेगा किंतु दांपत्य जीवन के मामलों में यह योग अच्छा नहीं कहा जा सकता। शादी-विवाह से संबंधित वार्ता में थोड़ा और विलंब होगा। दांपत्य जीवन में कड़वाहट न आने दें। ससुराल पक्ष से भी रिश्ते बिगड़ने न दें। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में किसी भी तरह के सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अति अनुकूल रहेगा।
विज्ञापन

13 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव स्वास्थ्य की दृष्टि से तो बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता किंतु विवादित मामलों का निपटारा होगा। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। अधिक खर्च के कारण आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा आर्थिक हानि की संभावना रहेगी। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे।


 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें