सूर्य देव 16 सितंबर को कन्या राशि में गोचर करेंगे और इस राशि में 17 अक्टूबर 2020 तक स्थित रहेंगे। ज्योतिष विज्ञान में सूर्य को सभी ग्रहों का राजा माना जाता है। इन्हें मान-सम्मान, पिता, उच्च पद, सरकारी कामकाज, आत्मा आदि कारक माना जाता है। सूर्य के इस गोचर के प्रभाव से सभी 12 राशियों पर इसका शुभाशुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं आपकी राशि पर सूर्य देव के इस गोचर का क्या प्रभाव पड़ेगा...