फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today, 14 September 2020: इन पांच राशिवालों के लिए शानदार है सोमवार का दिन

Mon, 14 Sep 2020 10:27 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : Rohit Jha
Today Horoscope in Hindi, 14 September, 2020                   
दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। 
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 14 सितंबर 2020 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल।

विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। मन में सुख शांति रहेगी। कोई नया वाहन खरीदने की योजना बना सकते हैं। काम के सिलसिले में दिनमान मजबूत रहेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में थोड़ा तनाव हो सकता है, लेकिन प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन को खुलकर जिएंगे।
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। कामों में सफलता मिलने के अच्छे योग बन रहे हैं। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए आज का दिन मान अच्छा रहेगा। रिश्ते में प्रेम दिखेगा तथा प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही खुशनुमा रहने वाला है।

4 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिनमान आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। काम के सिलसिले में आपको ज्यादा मेहनत पर ध्यान देना होगा क्योंकि दिनमान उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। सेहत के मामले में आज का दिन बढ़िया है। आप तंदुरुस्त रहेंगे। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में प्रेम और अच्छा तालमेल देखने को मिलेगा। जो लोग प्रेम जीवन बिता रहे हैं, उन्हें किसी बात को लेकर नाराजगी हो सकती है।
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा। सेहत भी मजबूत रहेगी। मन भी खुश होगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने मन की कोई बात अपने प्रिय से कहेंगे जिसे पूरा करने की वह कोशिश करेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बहुत ही रोमांटिक रहेगा। काम के सिलसिले में दिनमान मजबूत है।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 
आपके लिए आज का दिनमान मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। वैसे तो सेहत अच्छी रहेगी लेकिन सर्दी-जुकाम की समस्या हो सकती है। काम के सिलसिले में दिन में थोड़ा कमजोर रहेगा इसलिए सावधानी रखें। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में प्रेम रहेगा और प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को अपने प्रिय को खुश करने के लिए उनकी कोई बात माननी पड़ेगी।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। हल्के खर्चे तो रहेंगे लेकिन इनकम बढ़िया रहेगी। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में प्यार और रोमांस रहेगा। जो लोग प्रेम जीवन बिता रहे हैं, वो भी आज काफी खुश रहेंगे क्योंकि अपने प्रिय के साथ टाइम स्पेंड करने का अच्छा मौका मिलेगा। काम के सिलसिले में दिनमान मजबूत रहेगा जिससे आप खुश रहेंगे।

8 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। सेहत बढ़िया रहेगी। काम के सिलसिले में भी आज का दिन आपके पक्ष में नतीजे सुनाएगा। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में तनाव दिख सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को अपनी ईगो से बाहर आकर रिश्ते को एक्सेप्ट करना जरूरी होगा।

9 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा। आपकी सेहत मजबूत रहेगी। भाग्य मजबूत होने से कामों में सफ़लता मिलती जाएगी। परिवार के लोगों का सहयोग भी मिलेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए आज का दिन बहुत ही खुशनुमा रहने वाला है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को भी आज बहुत अच्छे समाचार सुनने को मिलेंगे।

10 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। काम के सिलसिले में भी आपको बहुत मेहनत करने से भी उतने नतीजे नहीं मिलेंगे जितने कि आपने उम्मीद की थी इसलिए सावधानी से रहें। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में आज का दिन सामान्य बीतेगा। जीवन साथी के पास बैठकर अपने मन की कोई बात कहेगा और आपके लिए उनके मन की भी सुननी जरूरी होगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को कुछ निराशा होगी।

11 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। हल्के खर्चे रहेंगे लेकिन सेहत में सुधार होगा। काम के सिलसिले में आप पूरा ध्यान देकर अपने काम पर पकड़ बनाएंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा। जीवन साथी के साथ मिलकर आप कोई नया काम करने का विचार कर सकते हैं। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को भी आज अपने प्रिय से कोई अच्छी बात सुनने को मिलेगी जिससे आपका मन हर्षित होगा।

12 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। विरोधियों से सावधान रहें। अपने खान-पान पर ध्यान दें। काम के सिलसिले में दिनमान ठीक-ठाक रहेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में आज तनाव देखने को मिल सकता है लेकिन आपसी बातचीत से इसे सुलझाया जा सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मीन दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बहुत ही खुशनुमा रहेगा। रिश्ते में रोमांस और प्यार बढ़ेगा। एक दूसरे के प्रति आकर्षण महसूस करेंगे। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में भी आज का दिन प्रेम से भरा रहेगा। काम के सिलसिले में आप काफी मजबूत रहेंगे। अपनी परफॉर्मेंस को और भी बेहतर करने का मौका मिलेगा। सेहत मजबूत रहेगी। गवर्नमेंट से कोई बढ़िया बेनिफिट मिल सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें