सभी ग्रहों में सूर्य को प्रमुख ग्रह माना जाता है। 17 सितंबर की आधी रात को सू्र्य 12 बजकर 55 मिनट पर सिंह राशि को छोड़कर कन्या राशि में प्रवेश किया। सूर्य इस राशि में 17 अक्टूबर 2017 तक रहेंगे। सूर्य का कन्या राशि में परिवर्तन सभी राशियों पर अपना प्रभाव डालेगा। कुछ राशियों के लिए यह बदलाव शुभ होगा जबकि कुछ के लिए अशुभ हो सकता है।
पढ़ें- शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन, इन राशियों का नौकरी और बिजनेस से होगा धन लाभ
विज्ञापन
2 of 13
मेष- इस राशि वालों के लिए यह परिवर्तन सकारात्मक असर लेकर आएगा। नौकरी में प्रमोशन मिलने की संभावना बन सकती है वही व्यापार में अच्छा लाभ मिलने के संकेत है। सेहत के मामले में सचेत रहने की आवश्कता है। आत्मविश्वास और मेल मिलाप बढ़ेगा।
विज्ञापन
3 of 13
वृष राशि
- फोटो : taurus sign
वृष- करियर में इस दौरान अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। अतिरिक्त धन लाभ के संकेत बन रहे है। जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा लेकिन इस परिवर्तन से बड़ें निर्णय लेने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : gemini sign
मिथुन- इस राशि के जातको को परिवार में किसी बात को लेकर परिवार के सदस्यो के बीच मनमुटाव हो सकता है यानि की घर की शांति भंग हो सकती है।वहीं नौकरी या व्यापार से पैसा कमाने का मौका मिल सकता है।
विज्ञापन
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : cancer sign
कर्क- सूर्य का राशि परिवर्तन इस राशि वालों के भाग्य में जबरदस्त बदलाव देखने को मिल सकता है। इस राशि के लोग जिस काम में अपना हाथ लगाएंगे वह अवश्य ही पूरा होगा। विरोधियो पर काबू करने में आप सफल होंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।
विज्ञापन
6 of 13
सिंह राशि
- फोटो : leo sign
सिंह- सिंह राशि सूर्य की राशि है। यह आपकी राशि से निकलकर कन्या राशि में पहुंच रहे हैं। इसमें सूर्य होने से सभी लोगों पर ज्यादा असरदार रहेगा। सूर्य के प्रभाव से कुछ नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलेगा और ट्रांसफर के योग भी बनेंगे। सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकता है।
विज्ञापन
7 of 13
कन्या राशि
- फोटो : virgo sign
कन्या - सूर्य सिंह राशि को छोड़कर सूर्य आपकी राशि में प्रवेश कर रहे है। इस राशि के जातको के लिए सेहत खराब हो सकती है। जीवन में तनाव भारी पड़ सकता है। धन के लेन-देन में सावधानी बरतें आपको कोई नुकसान उठना पड़ सकता है।
8 of 13
तुला राशि
- फोटो : libra sign
तुला- सूर्य आपकी राशि में 10वें भाव में गोचर होगा। इस दौरान कोई ऐसा काम न करें जिससे समाज में आपके मान-सम्मान को हानि न पहुंचे। यह परिवर्तन तुला राशि के लिए शुभ नहीं होगा। जीवनसाथी के बीच मनमुटाव हो सकता है। वाहन से कोई दुर्घटना हो सकती है सावधानी बरतें।
9 of 13
वृश्चिक राशि
- फोटो : scorpio sign
वृश्चिक- सूर्य का यह राशि परिवर्तन इस राशि के जातको के लिए सकारात्मक प्रभाव छोड़ेगा। इनकम में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। आपकी प्रतिष्ठा पहले के मुकाबले बढ़ेगी। सूर्य के इस राशि में गोचर के दौरान कोई बड़ी उपलब्धि हासिल होगी।
10 of 13
धनु राशि
- फोटो : sagittarius sign
धनु- इस राशि के जातको के लिए लाभ मिलने के शुभ संकेत है। सेहत के लिहाज से यह गोचर अच्छा रहेगा। इस दौरान कई काम आप करेगें जिसके के कारण समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।
11 of 13
मकर राशि
- फोटो : capricorn sign
मकर- पैसों की लेन-देन में सावधानी बरतें, वरना आपको धन की हानि हो सकती है। पिताजी के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। आपकी सेहत कुछ कमज़ोर रह सकती है इसलिए अपनी सेहत पर पूरी तरह से ध्यान दें और मानसिक तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें।
12 of 13
कुंभ राशि
- फोटो : aquarius sign
कुंभ- यह महीना कुंभ राशि के जातको के लिए काफी कठिन रहने वाला है। काफी मेहनत करने के बाद ही आपको सफलता मिलेगी। ग़ैरक़ानूनी काम से दूर रहें। इस अवधि में जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से गुज़रना पड़ सकता है। अप्रत्याशित ख़र्चे भी आपके लिए समस्या का कारण बन सकता है इसलिए धन का ख़र्च सोच समझकर करें और बचत पर ज़्यादा ध्यान दें।
मीन- साझेदार पार्टनर के साथ किसी तरह का विवाद हो सकता है। यदि आप नौकरी कर रहे हैं तो आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। यात्रा के दौरान आपको अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है।