फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज इन राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, जानें अपना राशिफल

Sun, 17 Sep 2017 08:03 AM IST
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला
विज्ञापन
1 of 13
zodiac - फोटो : zodiac
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
विज्ञापन

मेष राश‌ि: अपना काम ईमानदारी से करें

2 of 13
मेष राश‌ि
आज आपको ऐसा ज्ञान प्राप्त करने का अवसर मिलेगा जिससे आपको लाभ होगा। ये ज्ञान आपको किसी व्यक्ति या किसी किताब से प्राप्त हो सकता है। आज आपकी प्यार भरी जिंदगी में तनाव उत्पन्न हो सकता है। अगर आप अपने निश्चय पर अटल रहे तो जहां पहुंचना चाहते हैं, वहां पहुंच सकते हैं। आपके पास कोई जादुई छड़ी नहीं है, लेकिन अगर आप अपने काम को कड़ी मेहनत से पूरा करने की कोशिश करें तो सफल जरूर होंगे। आप अपनी क्षमता के प्रति ईमानदार रहें और नए-नए क्षेत्रों में अपनी रुचि बनाएं। नई कार खरीदने की सोच रहे हैं तो आज का दिन अच्छा है। 
विज्ञापन

वृष राश‌ि: अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है

3 of 13
वृष राश‌ि
नए पार्टनर की कईं दिनों से चली आ रही असफल खोज आज सकारात्मक दिशा दिखाएगी। यदि आप नई नौकरी की तलाश है तब आज कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। हो सकता है कि ये वो काम न हो जिसके विषय में आपने सोचा था। आज अचानक कहीं से धन की प्राप्ति हो सकती है। इसलिए आपका बजट सुधर जाएगा जो कल तक खींचतान में चल रहा था। हो सकता है, शेयर बाजार से कोई बड़ी रकम मिल गई या फिर किसी ने कोई बड़ा गिफ्ट दे दिया, जिसकी आपको कोई उम्मीद भी ना थी। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी और मनोबल ऊंचा रहेगा। 

म‌िथुन राश‌ि: आज ऑफिस में समय अच्छा रहेगा

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
अपने पार्टनर की खोज में लगे लोगों को आज अपने पेशे के अन्दर ही कोई जीवनसाथी मिल सकता है। आज कार्यालय में समूह के साथ काम करने के लिये काफी अच्छा दिन है। आपको ये महसूस होगा कि जिस प्रोजेक्ट को आप आगे बढ़ा रहे हैं, उसे इस स्तर तक लाने के लिये आपके समूह के सदस्यों का ही सहयोग आपको यहां तक लाया है। आपकी प्रेरणादायी बातों से आपके समूह को स्फूर्ति मिल सकती है। अपनी सारी खरीदारी को धीमी गति में ले आइये और अपने क्रेडिट कार्ड को अलमारी में बंद कर दीजिये। 
विज्ञापन

कर्क राशि: बड़े आर्थिक लाभ के संकेत हैं

5 of 13
कर्क राशि
आज आपको बड़े आर्थिक लाभ के संकेत हैं। आप सफलता के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, आज उसका अच्छा नतीजा मिलेगा। आपके सितारे आपका साथ दे रहे हैं इसलिए छोटी या बड़ी किसी भी अवधि की योजना में आपके किये गये प्रयासों के आज अच्छे परिणाम सामने होंगे। अगर आप खुद को अलग सा महसूस कर रहे हैं तो आपको इस बारे में अपने बॉस से बात करनी चाहिए। हो सकता है, आपको विदेश भेजने की तैयारी चल रही हो। शांतिपूर्ण बात करने से आपकी समस्या का हल निकल सकता है।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌ि: अपनी सोच सकारात्मक रखें

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
अगर आप चाहते हैं कि कोई काम सही ढ़ंग से हो तो उसे आपको खुद ही करना पड़ेगा, आज आप ये बात समझ सकेंगे। इस बात की पूरी कोशिश करें कि जो चीज आपके लिए महत्वपूर्ण है, वो आपके नियंत्रण में ही रहे। ये ना समझें कि अगर आपने किसी को काम करने की जिम्मेदारी सौंप दी तो वो भी उसे आपकी तरह ही करेगा। उस काम को एक बार देख भी लें। जरूरत है कि आप व्यवसाय के नये विकल्प पर तुरंत और सकारात्मक ढंग से सोचें। इसका आपको बड़ा फायदा मिलेगा। आप इस विकल्प को अपनी मेहनत से हकीकत में बदल दीजिए। व्यवसाय में सफलता का मूल मंत्र यही तो है। थोड़े बहुत उतार-चढ़ाव के साथ आपकी आर्थिक स्थिति लगातार ठीक होती जाएगी। 
विज्ञापन

कन्‍या राश‌ि:अपने काम का पुरस्कार मिलेगा

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आज आप बहुत व्यस्त रहेंगे। पूरे दिन आप मीटिंग में ही घिरे रहेंगे। अगर आप अपनी सभी जिम्मेंदारियों को सही से पूरा कर पाए तो आपके बॉस व साथियों पर आपका बहुत अच्छा प्रभाव पड़ेगा। अगर आप पूरी मेहनत से काम करें तो आप देखेंगे कि सब कुछ आपके हक में ही रहेगा। आज आपका कठिन परिश्रम एवं एक दिशा में किया गया कार्य बहुत बड़ी संख्या में धन अर्जित करा सकता है। हाल ही में आपकी सृजनात्मक योग्यता अपने कार्यक्षेत्र में प्रदर्शित हुई है। आपको निश्चित रूप से आर्थिक पुरस्कारों की प्राप्ति होगी जो कि आपके उत्तम विचारों का प्रतिफल है। आप अपनी इस बौद्धिक सम्पदा को सुरक्षित रखने का प्रयास करें ताकि उससे अनावश्यक लाभ नहीं लिया जा सके।

तुला राश‌ि: नया व्यवसाय शुरू होने का संकेत है

8 of 13
तुला राश‌ि
कार्यक्षेत्र में आज आपको बहुत ही ध्यान से काम करना हेगा। अगर आपने पूरे ध्यान से काम नहीं किया तो आप इच्छित परिणाम नहीं प्राप्त कर पाएंगे। आप उस काम को चुन लें, जिसे आप सबसे पहले करना चाहते हैं और मन लगा कर उसे पूरा करने की कोशिश करें। तभी आप अपने लक्ष्यों के प्राप्त कर सकेंगे। काम का बोझ आपको व्यस्त तो रखेगा लेकिन भविष्य में यह और भी बढ़ने वाला है क्योंकि एक नया व्यवसाय भी शुरू होने का संकेत है। इसलिए अपनी मानसिक क्षमता को बढ़ाने के लिए भी कुछ उपाय करें ताकि नये विचार काम आयें और आप और कमाई कर सकें।

वृश्‍च‌िक राश‌ि: कड़ी मेहनत की बड़ी जरूरत है

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
अपने बहुआयामी व्यक्तित्व के बल पर आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। यही नहीं करियर में भी अच्छे मौके मिलेंगे। एक आर्थिक लक्ष्य निर्धारित करके चलने से आपको सफलता हासिल करने में आसानी होगी। कड़ी मेहनत की बड़ी जरूरत है। सकारात्मक सोचने से बल मिलता है, नकारात्मक सोच से आप अपना ही नुकसान करेंगे और अपना आर्थिक लक्ष्य भी हासिल नहीं कर पाएंगे। आज आपको अपने करियर के संबंध में किसी निपुण सलाहकार की सलाह की जरूरत होगी। सलाहकार का चुनाव करते समय सावधान रहें, कहीं आपको कोई गलत सलाह ना मिल जाए। वित्त से संबंधित कुछ बातों को जानने के लिए आप किताबों, अखबार या फिर नेट का सहारा लेंगे। साथ ही आप अपनी उन्नति के लिए सलाह लेना चाहेंगे।

धनु राश‌ि: सड़क दुर्घटना होने की सम्भावना है

10 of 13
धनु राश‌ि
आज आपको अपने वित्तीय लक्ष्यों को लेकर सही तरीके से जागरुक रहना है। आज आपके सलाहकार आपको जो भी सलाह देंगे, आपको यही प्रतीत होगा कि इससे मुझे फायदा नहीं होगा परंतु ये एक प्रकार से संवादहीनता की स्थिति है। आज आपको अपने लक्ष्यों को सही तरीके से जानने व पहचानने की आवश्यकता है और इसी के बाद आप इन तथ्यों को अपने सलाहकर्ताओं के साथ बांट सकते हैं। आज आपको सड़क पर बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है। सड़क दुर्घटना होने की सम्भावना है। ध्यान रहे आप बेहद सावधानी से रोड़ पर चलें और यातायात के सभी नियमों का पालन करें ताकि मुश्किल पल निकल जाएं। 

मकर राश‌ि: कार्यस्थल पर सकारात्मक बदलाव होंगे

11 of 13
मकर राश‌ि
आज आपके लंबे समय से रुके काम पूरे हो जाएंगे। कोई महत्वपूर्ण व्यक्ति जो अब तक आपके लिए बाधा बन रहा था वो अब आपकी मदद को आगे आएगा। इसकी मदद से आप अपना काम आसानी से पूरा करवा लेंगे। व्यवस्था के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिये कार्यस्थल पर सकारात्मक बदलाव होंगे। कुछ रुकावटें अभी समाप्त हुई हैं व काम करना आसान हुआ है। आज का दिन शांतिपूर्वक व उत्पादक होगा। आज कोई भुगतान करते वक्त सावधान रहें और ध्यान रखें कि आपके बैंक में इतने पैसे तो हैं ना कि इसका भुगतान हो जाए। 

कुंभ राश‌ि : आर्थिक स्थिति में तरक्की होने वाली है

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आज आपको महसूस होगा कि आपका भविष्य वाकई अच्छा आकार ले रहा है। सकारात्मक व अनापेक्षित परिवर्तन होंगे। किसी भी उन्नति को अपने लिये प्रेरणा का स्रोत मानकर अधिकारियों को प्रसन्न करने का प्रयत्न करें। वे आपको अधिक उत्तरदायित्व सौंपना चाहते हैं। आपकी मेहनत की बदौलत आपकी अच्छी आमदनी होगी। अगर आप किसी कंपनी में कार्यरत हैं तो आपकी मेहनत के चलते उत्पादन में काफी इजाफा होगा। अगर आप अपने उत्पाद या सेवा का प्रचार प्रसार करते हैं तो आपकी आमदनी निस्संदेह बहुत बढ़ेगी। कुल मिलाकर आपकी मेहनत की बदौलत आपकी आर्थिक स्थिति में बहुत तरक्की होने वाली है।
विज्ञापन

मीन राश‌ि: व्यापार में अच्छे फायदे के आसार

13 of 13
मीन राश‌ि
आज आपको व्यापार में अच्छे फायदे के आसार हैं। आप इस समय का सदुपयोग अपने व्यापार को बढ़ाने में कर सकते हैं। आप अपने सबसे बड़े काम पर ध्यान दीजिए, आपको लगेगा कि आपको अपने उत्पाद और अपनी सेवाओं का विस्तार करना चाहिए। अपने काम में लगे रहिए, सफलता जरूर मिलेगी।ऑफिस में आज का दिन मिला जुला ही रहेगा। आपको लगेगा कि आप पर काम का बोझ बढ़ता जा रहा है व आपको इच्छित परिणाम नहीं मिल पा रहे हैं। आपको अपने काम को नियंत्रित करके उसको करने की गति पर ध्यान देना चाहिए।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें