फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 मई को सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, जानें राशिनुसार इसका शुभ-अशुभ प्रभाव

Thu, 14 May 2020 07:53 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 13
Sun transit in Taurus 2020
सूर्यदेव अपनी उच्चराशि मेष की यात्रा समाप्त करके 14 मई को शाम 05 बजकर 14 बृषभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इनके बृषभ राशि में प्रवेश के साथ ही ग्रीष्मऋतु की युवावस्था आरम्भ हो जायेगी और 24 मई की मध्य रात्रि के बाद इनके रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश के साथ ही गर्मी का चरम 'नौतपा' भी आरम्भ हो जायेगा। इनकी तपिश के परिणामस्वरुप मानसून बनने की प्रक्रिया का शुभारंभ भी हो जाएगा। इनके बृषभ राशि में प्रवेश का सभी बारह राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।


यह भी पढ़ें- शनि और शुक्र के बाद 14 मई को गुरु भी होंगे वक्री, जानिए इसका आप पर क्या होगा असर

विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष राशि- राशि से द्वितीय भाव में सूर्य का गोचर स्वास्थ्य की दृष्टि से कुछ प्रतिकूल रहेगा विशेषकर के दाहिनी आंख से संबंधित समस्या से सावधान रहना पड़ेगा। अग्नि, विष तथा दवाओं के रिएक्शन से भी बचना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। परिवार में विघटन न पैदा होने दें। कठोर वाणी का प्रयोग करने से बचें, ज़िद और आवेश पर नियंत्रण रखें। किसी महंगी वस्तु का क्रय करेंगे।
 
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृषभ राशि- आपकी राशि पर सूर्य, बुध और शुक्र का गोचर मिलाजुला फल देगा, हो सकता है शारीरिक पीड़ा से आपको परेशानी भी हो, शरीर में कैल्शियम की कमी ना होने दें। दैनिक व्यापारियों के लिए समय अपेक्षाकृत अनुकूल है। विद्यार्थियों के लिए शिक्षा-प्रतियोगिता में अच्छी सफलता हासिल करने के योग। शोधपरक एवं रचनात्मक कार्यों में अच्छी सफलता के साथ-साथ सम्मान भी हासिल होगा।

यह भी पढ़ें- शनि और शुक्र के बाद 14 मई को गुरु भी होंगे वक्री, जानिए इसका आप पर क्या होगा असर

4 of 13
मिथुन
मिथुन राशि- राशि से बारहवें भाव में सूर्य का गोचर अत्यधिक व्यय करवाएगा, बाई आंख से संबंधित समस्या आ सकती है इसका ध्यान रखें। यात्रा सावधानी पूर्वक करें। किसी अप्रिय समाचार से मन दुखी रहेगा। परिवार के बड़े सदस्यों से मतभेद ना पैदा होने दें। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान पुण्य भी करेंगे। विदेशी कंपनियों में सर्विस हेतु आवेदन करना लाभदायक रहेगा।

यह भी पढ़ें- Shani Vakri 2020: 11 मई से शनि की उल्टी चाल से किस राशि पर कैसा पड़ेगा असर, जानें यहां
 
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क राशि- राशि से लाभभाव में सूर्य का गोचर सभी विषम परिस्थितियों से छुटकारा दिलाएगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों विशेषकर के बड़े भाइयों से मतभेद ना पैदा होने दें। उच्चाधिकारियों से भी मधुर संबंध बनाकर रखेंगे, तो कार्य बाधाओं से मुक्ति मिलेगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय एवं किए गए कार्यों की सराहना भी होगी।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह राशि- राशि से दशमभाव में सूर्य का गोचर आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। कार्य व्यापार में उन्नति के साथ-साथ पद और गरिमा की भी वृद्धि होगी सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। आपके कुशल नेतृत्व को देखते हुए कार्यभार में भी बढ़ोतरी की जाएगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन अथवा नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करने का उपयुक्त समय। मकान वाहन के क्रय से संबंधित संकल्प पूर्ण होंगे।
 
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या राशि- राशि से भाग्यभाव में सूर्य, बुध और शुक्र का रहना किसी वरदान से कम नहीं है किंतु, कई बार आपका कार्य होते होते भी रुक जाया करेगा इसलिए कोई भी कार्य या योजना जब तक पूर्ण न कर लें उसे सार्वजनिक ना करें। लोग आप को नीचा दिखाने की अथवा आपके खिलाफ षड्यंत्र रचने की पूरी कोशिश करेंगे, सावधान रहें। विदेशी कंपनियों में नौकरी के लिए आवेदन करने का अच्छा समय।

8 of 13
राशि
तुला राशि- राशि से अष्टमभाव में तीन ग्रहों का होना आपको महाप्रतापी बनाएगा, अपने कठिन परिश्रम एवं कठोर निर्णय लेने के कारण आपका मान सम्मान और यश बढ़ेगा किंतु इसी से आपके गुप्त शत्रु ही पैदा होंगे। प्रयास करें कि कार्य संपन्न करें और विवादों से दूर रहते हुए सीधे अपने निवास स्थान पर आएं। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहे अग्नि, विष तथा दवाओं के रिएक्शन से बचें।
 

9 of 13
राशि
वृश्चिक राशि- राशि से सप्तम भाव में सूर्य का गोचर दैनिक व्यापारियों के लिए तो उत्तम रहेगा किंतु, ससुराल पक्ष से रिश्तो में कुछ कड़वाहट आने के संकेत। विवाह संबंधित वार्ता सफल रहेगी। केंद्र अथवा राज्य सरकार के प्रमुख प्रतिष्ठानों से संबंधित कोई कार्य रुका हो तो उसे संपन्न कराएं, सफलता मिलेगी। माता पिता के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें, अधिकारियों से मतभेद न पनपने दें।

10 of 13
राशि
धनु राशि- राशि से शत्रुभाव में सूर्य का गोचर आपको विषम परिस्थितियों से लड़ने में मदद करेगा, शत्रु परास्त होंगे और कोर्ट कचहरी के मामले में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। ननिहाल पक्ष से रिश्तो में कड़वाहट आ सकती है इसे बढ़ने दें। अत्यधिक भागदौड़ और खर्च के कारण कुछ मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा अपने इष्ट बंधुओं अथवा मित्रों से अशुभ समाचार के योग।
 

11 of 13
राशि
मकर राशि- राशि से पंचम भाव में सूर्य का गोचर और साथ ही बुध तथा शुक्र की उपस्थिति संतान संबंधी चिंता से मुक्ति दिलाएगी यहां तक कि, नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग हैं। प्रेम संबंधी मामलों में मतभेद के संकेत। शोधपरक कार्यों में लगे प्रतियोगी छात्रों के लिए यह समय और बेहतर है। व्यापारिक वर्ग के लिए समय अनुकूल है रुका हुआ धन आएगा आय के स्रोत बढ़ेंगे।
 

12 of 13
राशि
कुंभ राशि- राशि से चतुर्थभाव में सूर्य का गोचर मिलाजुला फल देगा। पारिवारिक कलह के कारण मानसिक अशांति का सामना करना पड़ सकता है। माता पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाहन क्रय करने के सपने में भी कुछ बाधा आ सकती है इसे ग्रह योग समझकर परेशान ना हो। मित्रों से कुछ निराशा हाथ लगेगी इस अवधि के मध्य अधिक कर्ज के लेन-देन से बचें, अन्यथा दिये गए धन की वापसी में संदेह।
 
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन राशि- राशि से पराक्रम भाव में सूर्य का गोचर आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। साहस और पराक्रम की वृद्धि तो होगी ही ऊर्जा शक्ति की भी अधिकता रहेगी जिसके कारण विषम हालात पर भी नियंत्रण पा लेंगे। आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी किंतु परिवार के सदस्यों से मतभेद न पैदा होने दें। विदेशी कंपनियों में सर्विस हेतु आवेदन अथवा विदेशी नागरिकता के लिए वीजा आवेदन करना शुभ रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें