फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्य का धनु राशि में होगा प्रवेश, इन 7 राशियों के लिए लकी साबित होगा नया साल

Sun, 10 Dec 2017 08:38 AM IST
amarujala.com- Presented By: विनोद शुक्ला
विज्ञापन
1 of 13
planet
ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को बहुत ही शक्तिशाली ग्रह माना जाता है। सूर्य यश और सम्मान का प्रतीक के तौर पर जाना जाता है और सभी ग्रहों में सर्वश्रेष्ठ ग्रह माना जाता है इसलिए जब भी यह एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं तो इसका खास असर होता है। आगामी 16 दिसंबर 2017 को सूर्य वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करने वाले है जो कि अगले साल इस राशि में 14 जनवरी 2018 तक रहेंगे। यह परिवर्तन कुछ राशियों के लिए यह बदलाव शुभ होगा जबकि कुछ के लिए अशुभ हो सकता है।

पढ़ें-शनि हुए अस्त, इन 5 राशि वालों के लिए शुरू हो चुके हैं अच्छे दिन
 
विज्ञापन

2 of 13
मेष राश‌ि
मेष- इस राशि वालों के लिए यह परिवर्तन सकारात्मक असर लेकर आएगा। नौकरी में प्रमोशन मिलने की संभावना बन सकती है वही व्यापार में अच्छा लाभ मिलने के संकेत है। सेहत के मामले में सचेत रहने की आवश्कता है। आत्मविश्वास और मेल मिलाप बढ़ेगा।
विज्ञापन

3 of 13
वृष राश‌ि
वृष- सूर्य का राशि परिवर्तन इस राशि वालों के भाग्य में जबरदस्त बदलाव देखने को मिल सकता है। इस राशि के लोग जिस काम में अपना हाथ लगाएंगे वह अवश्य ही पूरा होगा। विरोधियो पर काबू करने में आप सफल होंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

पढ़ें- राशि परिवर्तन: मंगल ने बदली अपनी चाल, ये 8 राशि वाले होंगे मालामाल

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
मिथुन- करियर में इस दौरान अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। अतिरिक्त धन लाभ के संकेत बन रहे है। जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा लेकिन इस परिवर्तन से बड़ें निर्णय लेने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

5 of 13
कर्क राशि
कर्क- इस राशि वालों के लिए यह परिवर्तन सकारात्मक असर लेकर आएगा। नौकरी में प्रमोशन मिलने की संभावना बन सकती है वही व्यापार में अच्छा लाभ मिलने के संकेत है। सेहत के मामले में सचेत रहने की आवश्कता है। आत्मविश्वास और मेल मिलाप बढ़ेगा।
विज्ञापन

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
सिंह- सूर्य का आपकी राशि से पांचवें भाव में होना जीवनसाथी और परिवार में परेशानियां लाएगा। सूर्य के प्रभाव से कुछ नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलेगा और ट्रांसफर के योग भी बनेंगे। सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकता है।
विज्ञापन

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
कन्या - इस राशि के जातको के लिए सेहत खराब हो सकती है। जीवन में तनाव भारी पड़ सकता है। धन के लेन-देन में सावधानी बरतें आपको कोई नुकसान उठना पड़ सकता है।

8 of 13
तुला राश‌ि
तुला- यह परिवर्तन तुला राशि के लिए शुभ नहीं होगा। जीवनसाथी के बीच मनमुटाव हो सकता है। वाहन से कोई दुर्घटना हो सकती है सावधानी बरतें।

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
वृश्चिक- सूर्य का यह राशि परिवर्तन इस राशि के जातको के लिए सकारात्मक प्रभाव छोड़ेगा। इनकम में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। आपकी प्रतिष्ठा पहले के मुकाबले बढ़ेगी। सूर्य के इस राशि में गोचर के दौरान कोई बड़ी उपलब्धि हासिल होगी।

10 of 13
धनु राश‌ि
धनु- इस राशि के जातको के लिए लाभ मिलने के शुभ संकेत है। सूर्य का आपकी ही राशि में गोचर होना आपको नौकरी-व्यवसाय में सम्मान तथा लाभ दिलाएगा। सेहत के लिहाज से यह गोचर अच्छा रहेगा। इस दौरान कई काम आप करेगें जिसके के कारण समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

11 of 13
मकर राश‌ि
मकर-सूर्य का आपकी राशि से 12वें भाव में होना अच्छा संकेत नहीं है। पैसों की लेन-देन में सावधानी बरतें, वरना आपको धन की हानि हो सकती है। पिताजी के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। आपकी सेहत कुछ कमज़ोर रह सकती है इसलिए अपनी सेहत पर पूरी तरह से ध्यान दें और मानसिक तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें।

12 of 13
कुंभ राश‌ि
कुंभ- साल का यह अंतिम महीना कुंभ राशि के जातको के लिए शुभ फल देने वाला साबित होगा। सूर्य का यह परिवर्तन इस राशि के जातको के लिए नौकरी और व्यापार में कई मौके मिलेगें जिसके कारण धन के मामले में कुंभ राशि वाले लोग काफी लकी साबित होने वाले हैं।
विज्ञापन

13 of 13
मीन राश‌ि
मीन- साझेदार पार्टनर के साथ किसी तरह का विवाद हो सकता है। यदि आप नई नौकरी की तलाश में हैं तो इस अवधि में आपकी यह तलाश खत्म हो जाएगी, साथ ही मौजूदा कार्यस्थल पर आपकी पदोन्नति होने की संभावना है। पर्सनल लाइफ में खट्टे-मीठे अनुभवों का सामना करना पड़ेगा। यात्रा के दौरान आपको अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें