वैदिक ज्योतिषशास्त्र के अनुसार सूर्य 30 दिनों के बाद राशि बदलते हैं। सूर्य के राशि बदलने के कारण इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के ऊपर पड़ता है। सूर्यदेव अभी अपने पुत्र शनिदेव की स्वराशि यानी कुंभ की यात्रा पर हैं। 15 मार्च को सूर्य कुंभ राशि को छोड़कर गुरु की राशि मीन में प्रवेश कर जाएंगे। सभी ग्रहों में सूर्य को राजा का पद हासिल है। ज्योतिषशास्त्र में सूर्यदेव को मान-सम्मान और यश का कारक ग्रह माना गया है। जिन जातकों की कुंडली में सूर्य बलवान होते हैं उनको सभी तरह के सुख, वैभव और मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। वैसे तो सूर्य के राशि परिवर्तन से सभी राशियों पर प्रभाव पड़ता है लेकिन चार राशि के लोगों को विशेष लाभ होने की संभावना है। आइए जानते हैं कौन सी है वे चार राशियां...