सूर्य ग्रह 14 मई को वृष राशि में प्रवेश करेगा। यहां सूर्य 15 जून 2020 तक रहेगा। सूर्य ग्रह इस राशि में बुध ग्रह के साथ बुधादित्य योग का निर्माण करेगा। ज्योतिष में सूर्य ग्रह को आत्मा, ऊर्जा, मान-सम्मान, राजा, नेतृत्वकर्ता आदि का कारक माना जाता है। यह सिंह राशि का स्वामी है। मेष राशि में यह उच्च भाव में, और तुला राशि में नीच का भाव का होता है। आइए जानते हैं सभी राशियों पर सूर्य के गोचर का प्रभाव।