फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajyog: सूर्य के राशि परिवर्तन से बना शक्तिशाली राजयोग, 3 राशि वालों के लिए रहेगा बहुत लाभकारी

Tue, 20 Jun 2023 10:34 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Surya Gochar - फोटो : अमर उजाला
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य हर माह राशि परिवर्तन करते हैं। सूर्य के राशि परिवर्तन को संक्रांति कहा जाता है। इस समय सूर्य मिथुन राशि की यात्रा पर हैं जो कि बुधदेव की राशि मानी गई है। ज्योतिष में सूर्य और बुध ग्रह की आपस में मित्रता का भाव होता है। ऐसे में सूर्य के बुधदेव की राशि में पहुंचने से सूर्य अच्छा फल देने में बाध्य होंगे। सूर्य के राशि परिवर्तन से वे अपनी स्वयं की राशि सिंह से 11वें भाव में विराजमान हैं। कुंडली का 11वां भाव आय का भाव माना जाता है। सूर्य मिथुन राशि में रहते हुए 15 जून से 17 जुलाई के बीच बुध के साथ युति में भी रहेंगे। ऐसे में कुछ राशि वालों को भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा जिस कारण इनको धनलाभ, सफलता, मान-सम्मान और प्रतिष्ठा का प्राप्ति होगी। आइए जानते हैं ये तीन राशि वाले कौन हैं...
विज्ञापन

2 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि 
आपके लिए सूर्य का राशि परिवर्तन बहुत ही शुभ फल देने वाला साबित होगा। आपकी कुंडली में सूर्य का गोचर लग्न भाव में हो रहा है। ऐसे में आपके आत्मविश्वास, साहस और पराक्रम में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। आपको अचानक से धन लाभ के अवसर प्राप्त होते हैं दिखाई दे रहे हैं। नई नौकरी के अच्छे प्रस्ताव आपके सामने आएंगे और व्यापार में धन अर्जित करने में कामयाब होंगे। 

Sawan 2023: इस बार सावन में शिव जी के साथ भगवान विष्णु भी बरसाएंगे अपनी कृपा, जानिए क्यों बन रहा ये खास संयोग
विज्ञापन

3 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि 
सूर्य के मिथुन राशि में होने से बना अच्छा और शक्तिशाली राजयोग आपके लिए अच्छा संकेत है। व्यापार में आपको धन लाभ अर्जित करने के अच्छे मौके मिलेंगे। घर को किसी तरह का मांगलिक और शुभ कार्यक्रम का आयोजन होने से परिवार के सभी सदस्य एक साथ बैठेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई बड़ा पद ऑफर आ सकता है। नौकरी में आपको बेहतरीन मौके हाथ लगेंगे। 
विज्ञापन

4 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
इस माह सूर्य के राशि परिवर्तन से बना शक्तिशाली और शुभ राजयोग आपके लिए अच्छा साबित होगा। धनु राशि के लिए सूर्य का गोचर कुंडली के सातवें भाव में गोचर हुए हैं और सूर्य आपके भाग्य स्थान के स्वामी हैं। इस तरह से आपकी प्रेम के संबंध में जो मन में विचार है वे फलीभूत होंगे। वैवाहिक जीवन जीने वाले लोगों के लिए यह राजयोग अच्छा फल प्रदान कराएगा। आपके रूके हुए कार्य पूरे होंगे। 

Sawan 2023: इस बार एक नहीं दो महीने का होगा सावन, वर्षों बाद बन रहा खास संयोग

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें