Aaj Ka Love Rashifal: आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर देखने को मिलेंगे। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आप अपने अतीत के खट्टे और मीठे अनुभवों को याद कर के उनसे कुछ न कुछ सीखेंगे जिससे आपके भविष्य की नींव मजबूत बनेगी। प्रेम के बंधन में बंधने के लिए अब यह समय उपयुक्त है।
विज्ञापन
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): अपने लवर को नजरअंदाज न करें और उसके लिए कोई उपहार ज़रूर लें। यह छोटी छोटी चीज़ें ही को प्यार गहरा बनाती हैं। पड़ोसियों के साथ तकरार हो सकती है।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): अपने लव को प्रभावित करने के लिए आत्मविश्वास का होना बेहद ज़रूरी है जो आपके दिल, रूह और रिश्तों से आता है।
विज्ञापन
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आपका प्यार अगर रूठ गया है तो एक आलिंगन या किस उसे मना भी सकता है और आपके प्यार को और भी गहरा बना सकता है।
विज्ञापन
6 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):भाई बहन सम्बन्धी समस्याएं आज परेशान कर सकती हैं जिसके कारण आपको कोई रोमांटिक यात्रा रद्द करनी पड़ेगी। फैशन, कला, कीमती सामन के प्रति आप आज आकर्षित होंगे।
विज्ञापन
7 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आपकी चाहत आपको आज किसी और ही दुनिया में ले जाएगी। अपने आप को शांत रखें और अपने पार्टनर के साथ कुछ खास क्षण बिताएं।
8 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):हर बात अपने पार्टनर से शेयर करें क्योंकि रिश्ता वही सफल होता है जिसमे स्पष्ट बातचीत हो। आज अपनी लव स्टोरी के बारे में विचार करने और निर्णय लेने का समय आ गया है।
9 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): पूरी दुनिया को भूल कर किसी खास के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने के बारे में सोच सकते है। दूरियों को मिटा कर नए अध्याय की शुरुआत करें। याद रखें आपके द्वारा की गई छोटी छोटी चीज़ें जीवन में नया खुमार ले आएँगी।
10 of 13
लव राशिफल
- फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): अभी आप अपने प्रेम जीवन को लेकर भावुक हैं और इस स्थिति में आप कोई खास निर्णय ले सकते हैं। कोई सरप्राइज मिलेगा या आप भी अपने पार्टनर के लिए कुछ स्पेशल कर सकते हैं।
11 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):अपने प्यार की गर्मी से अपने जीवन को गुलजार बनाने का समय आ चुका है बस धोखे से बचें। अपने जीवनसाथी के साथ कुछ सुखदायक और रचनात्मक क्षणों को बिताएं और अपनी भावनाओं को भी व्यक्त करें।
12 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): अपने साथी का खास ख्याल रखें क्योंकि उन्हें आपकी मदद की ज़रूरत पड़ सकती है।। प्रेम में छोटी-छोटी शरारते और छेड़खानी प्यार को और भी गहरा बनाती है। आज आप अपने मित्रों और रिश्तेदारों से मुलाकात करेंगे
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): अपने दिल के सबसे नज़दीक और ख़ास व्यक्ति के साथ भी वक्त बिताएं इससे आपका रिश्ता दृढ़ बनेगा। अगर जीवन में कोई परेशानी है तो उसका सामना पूरे दिल से करें।