फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Makar Sankranti 2026: सूर्य करेंगे शनि के घर में प्रवेश, जानें किन राशियों का चमकेगा समय और किसकी बढ़ेगी टेंशन

Wed, 14 Jan 2026 10:48 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Sun Transit In Capricorn On Makar Sankranti 2026: आज मकर संक्रांति का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन सूर्य  मकर राशि में गोचर करेंगे। इससे आपकी राशि पर क्या प्रभाव होने वाला है, आइए जान लेते हैं।
विज्ञापन
1 of 13
Sun Transit In Capricorn On Makar Sankranti 2026 - फोटो : अमर उजाला
Sun Transit In Capricorn On Makar Sankranti 2026: 14 जनवरी 2026 को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जा रहा है। यह त्योहार सूर्य के मकर राशि के गोचर पर मनाया जाता है। इस साल ग्रहों के राजा सूर्य 14 जनवरी को दोपहर 2 बजकर 50 मिनट पर मकर में अपना स्थान लेंगे। उनके यहां आने से सभी राशियों पर इसका शुभ-अशुभ प्रभाव दिखाई देगा। इस दौरान कुछ जातकों के मान-सम्मान में वृद्धि, धन लाभ, विवाह के योग बनेंगे, तो कुछ जातकों के तनाव का स्तर भी बढ़ सकता है। ऐसे में सूर्य का मकर में गोचर आपकी राशि को क्या फल देगा, आइए विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
Sun Transit In Capricorn On Makar Sankranti 2026 - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
  • मेष राशि वालों के लिए सूर्य गोचर शुभ रहेगा, क्योंकि यह आपके दसवें भाव में होने जा रहा है।
  • जीवन में खुशियां और आपका सौभाग्य बढ़ेगा।
  • अपने लव पार्टनर के साथ अच्छा समय आप बिताएंगे।
  • निवेश से लाभ संभव है।
विज्ञापन

3 of 13
Sun Transit In Capricorn On Makar Sankranti 2026 - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
  • वृषभ राशि वालों के नौवें भाव में सूर्य गोचर होने वाला है।
  • परिवार में कुछ समस्याएं आएंगी।
  • आपको आर्थिक लाभ होगा लेकिन खर्च अधिक रहेगा।
  • धैर्यवान बने रहना आपके लिए उचित रहेगा।

4 of 13
Sun Transit In Capricorn On Makar Sankranti 2026 - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
  • मिथुन राशि वालों के लिए सूर्य गोचर कल्याणकारी रहेगा, क्योंकि यह आपके आठवें भाव में होने जा रहा है।
  • धैर्यवान रहें और समझदारी से समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
  • तरक्की होगी और सामाजिक सम्मान बढ़ेगा।
विज्ञापन

5 of 13
Sun Transit In Capricorn On Makar Sankranti 2026 - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
  • कर्क राशि वालों के सातवें भाव में सूर्य गोचर करने जा रहे हैं।
  • समय आपके लिए प्रगति से भरा रहेगा।
  • जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान रखें। 
  • सफलता पाने के लिए आपके द्वारा किए गए प्रयासों का फल प्राप्त होगा।
विज्ञापन

6 of 13
Sun Transit In Capricorn On Makar Sankranti 2026 - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि 
  • सिंह राशि के छठे भाव में सूर्य गोचर करने जा रहे हैं।
  • यह समय सफलता लेकर आएगा।
  • जल्दबाजी किसी अवसर को कमजोर बना सकती है।
  • प्रेम जीवन खुशियों से भरा रहेगा और रिश्ते और मजबूत बनेंगे।
विज्ञापन

7 of 13
Sun Transit In Capricorn On Makar Sankranti 2026 - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
  • कन्या राशि वालों के पांचवें भाव में सूर्य प्रवेश करेंगे। 
  • पुरानी बातें चिंता का विषय हो सकती है।
  • मन धार्मिक-सामाजिक कार्यों में खूब रमेगा।
  • वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।

8 of 13
Sun Transit In Capricorn On Makar Sankranti 2026 - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
  • सूर्य तुला राशि वालों के चौथे भाव में गोचर करने जा रहे हैं। 
  • कई माध्यम से लाभ प्राप्ति के योग बनेंगे।
  • आप अपनी बुद्धि और विवेक से तमाम तरह की समस्याओं का अंत करने में कामयाब रहेंगे।
  • वाहन खरीदने का सपना पूरा होता दिखेगा।

9 of 13
Sun Transit In Capricorn On Makar Sankranti 2026 - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
  • सूर्य वृश्चिक राशि के तीसरे भाव में प्रवेश करने जा रहे हैं। 
  • काम को पूरा करने में सामान्य से अधिक प्रयास करने होंगे।
  • अनचाही जगह पर तबादले की आशंका के चलते मन तनाव में रहेगा। 
  • तनाव मन को परेशान कर सकता है।

10 of 13
Sun Transit In Capricorn On Makar Sankranti 2026 - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
  • धनु राशि वालों के दूसरे भाव में गोचर सूर्य करने जा रहे हैं। 
  • आपको किस्मत का साथ मिलेगा।
  • नया घर या कोई वाहन खरीद सकते हैं।
  • व्यापार में लाभ होगा और मान बढ़ेगा।

 

11 of 13
Sun Transit In Capricorn On Makar Sankranti 2026 - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
  • मकर राशि के लग्न भाव में सूर्य प्रवेश करने जा रहे हैं।
  • अप्रत्याशित स्रोतों के माध्यम से धन लाभ होगा जिससे आप काफी खुश दिखाई देंगे।
  • जीवनसाथी के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।

12 of 13
Sun Transit In Capricorn On Makar Sankranti 2026 - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि 
  • कुंभ राशि वालों के बारहवें भाव में सूर्य गोचर करने जा रहे हैं। 
  • समय जीवन में सफलता पाने के मार्ग में बाधाएं लेकर आ सकता है।
  • खर्च आपकी जमापूंजी को प्रभावित कर सकता है।
विज्ञापन

13 of 13
Sun Transit In Capricorn On Makar Sankranti 2026 - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
  • मीन राशि वालों के ग्यारहवें भाव में सूर्य गोचर करने जा रहे हैं। 
  • आप अपनी इच्छाओं को पूरा करके संतुष्ट दिखाई देंगे।
  • परीक्षा-प्रतियोगिता में मनचाहा परिणाम प्राप्त होगा।
  • लाभ होगा और व्यापार भी बढ़िया रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें