सूर्य महाराज 12 राशियों में भ्रमण करने के बाद 13 अप्रैल शाम 7 बजकर 47 मिनट पर मेष राशि में प्रवेश करेंगे। यह संक्रांति पुनर्वसु नक्षत्र, और सुकर्मा योग में तुला लग्न में होगी। संक्रांति का पुण्यकाल दोपहर 1 बजकर 23 मिनट पर होगा। ज्योतिषशास्त्र के नियमानुसार यह संक्रांति बुधवार को होने के कारण मंदाकिनी नाम की और नक्षत्रानुसार महोदरी नाम की है। इसका फल यह है कि संक्रांति राजनीति में सक्रिय रहने वालों के लिए लाभप्रद रहेगी। इस महीने भ्रष्टाचार और जैसे तैसे धन कमाने वालों की चांदी रहेगी।
Trending Videos
विज्ञापन
अब सूर्य रहेंगे अगले एक महीने मेष राशि में, इनकी रहेगी मौज
2 of 12
सूर्य ग्रह नक्षत्र
संध्या के समय संक्रांति होने के कारण उत्तरी भारत में छिट पुट वर्षा होगी लेकिन चक्रवात और आंधी से नुकसान होगा। सूर्य के मेष राशि में प्रवेश के साथ सूर्य और मंगल के बीच युति संबंध बनेगा। सूर्य और मंगल का शनि के साथ षडाष्टक योग बनेगा जो शुभ फलदायी नहीं है। इससे किसी बात को लेकर जन आक्रोश सामने आ सकता है। प्राकृतिक आपदा के कारण जन धन की हानि की भी आशंका है। आइये अब देखें मेष संक्रांति का आपकी राशि पर असर।
विज्ञापन
अब सूर्य रहेंगे अगले एक महीने मेष राशि में, इनकी रहेगी मौज
3 of 12
मेष राशि
आपकी राशि में सूर्य मंगल का युति रहेगी इससे आपका जोश और उत्साह बढ़ा-चढ़ा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन बेहतर होगी प्रशंसा मिलेगी। लेकिन क्रोध के कारण आपका बनता काम भी बिगड़ सकता है इस बात का ध्यान रखें। गर्मी से होने वाली बीमारी परेशान कर सकती है। खान-पान का ध्यान रखें। आर्थिक मामलों में स्थिति अच्छी रहेगी।
अब सूर्य रहेंगे अगले एक महीने मेष राशि में, इनकी रहेगी मौज
4 of 12
वृष राशि
सूर्य देव आपकी राशि से बारहवें घर में होंगे। मानसिक एवं शारीरिक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। अनावश्यक भाग दौड़ और खर्च भी बढ़ेगा। अनिद्रा की परेशानी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव रहेगा। व्यवसाय में अधिक परिश्रम से लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
अब सूर्य रहेंगे अगले एक महीने मेष राशि में, इनकी रहेगी मौज
5 of 12
मिथुन राशि
सूर्य आपकी राशि से ग्यारहवें घर में है। आपके लिए यह संक्रांति लाभप्रद रहेगी। आर्थिक लाभ मिल सकता है, जिन लोगों की प्रोन्नति की बात चल रही है उन्हें अच्छी खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल एवं सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन
अब सूर्य रहेंगे अगले एक महीने मेष राशि में, इनकी रहेगी मौज
6 of 12
कर्क राशि
सूर्य आपकी राशि से दसवें घर में रहेगा। सूर्य के इस गोचर में नौकरी व्यवसाय में स्थिति बेहतर रहेगी। अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे और उनसे सहयोग भी मिलेगा। आर्थिक मामलों में स्थिति अनुकूल रहेगी। सलाह है कि क्रोध और वाणी पर संयम रखें।
विज्ञापन
अब सूर्य रहेंगे अगले एक महीने मेष राशि में, इनकी रहेगी मौज
7 of 12
सिंह राशि
सिंह राशिः आपकी राशि से नवमें घर में बैठा सूर्य आपको मिलाजुला फल देगा। पिता एवं पिता समान व्यक्ति से लाभ एवं सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से तालमेल बना रहेगा। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। भाग्य का सहयोग मिलेगा, तीर्थ यात्रा की योजना बन सकती है।
अब सूर्य रहेंगे अगले एक महीने मेष राशि में, इनकी रहेगी मौज
8 of 12
कन्या राशि
कन्या राशिः आपकी राशि से आठवें घर में मौजूद सूर्य आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानी दे सकता है, सेहत का ध्यान रखें। दुर्घटना की आशंका रहेगी, जोखिम लेने से बचें। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसला लें नुकसान की आशंका है। पारिवारिक जीवन में मतभेद हो सकता है।
अब सूर्य रहेंगे अगले एक महीने मेष राशि में, इनकी रहेगी मौज
9 of 12
तुला राशि
तुला राशिः सूर्य के सातवें घर में होने के कारण आपके दांपत्य जीवन में परेशानी हो सकती है। जीवनसाथी की सेहत या उनके स्वास्थ्य के कारण वैवाहिक जीवन के सुख में कमी हो सकती है। साझेदारी के काम में नुकसान की आशंका है, सावधान रहें। विदेश जाने की तैयारी में हैं तो प्रयास करें, बात बन सकती है।
अब सूर्य रहेंगे अगले एक महीने मेष राशि में, इनकी रहेगी मौज
10 of 12
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशिः आपकी राशि से छठे स्थान में सूर्य मौजूद रहेगा ऐसे में आपकी राशि में बैठे शनि के साथ इनका षडाष्टक संबंध बनेगा जो सेहत के मामले में प्रतिकूल फल दे सकता है। शत्रुओं और विरोधियों के कारण कष्ट हो सकता है। सावधान रहें, दुर्घटना हो सकती है। मानसिक और शारीरिक कष्ट हो सकता है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसला लें।
अब सूर्य रहेंगे अगले एक महीने मेष राशि में, इनकी रहेगी मौज
11 of 12
धनु राशि
धनु राशिः आपकी राशि से पांचवें घर में स्थित सूर्य आपको शुभ फल दे रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों को अच्छी खबर मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल बना रहेगा। प्रेमी के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। संतान पक्ष से खुशी मिल सकती है।
अब सूर्य रहेंगे अगले एक महीने मेष राशि में, इनकी रहेगी मौज
12 of 12
मकर राशि
मकर राशिः सूर्य आपकी राशि से चौथे घर में होंगे। जो लोग जमीन, मकान या वाहन खरीदना चाहते हैं उनके लिए समय अच्छा रहेगा, प्रयास करें। माता की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है। लेकिन नौकरी-व्यवसाय एवं आर्थिक मामलों में स्थिति कुल मिलाकर अच्छी रहेगी।