चैत्र नवरात्र के इस हफ्ते में सूर्य का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। सूर्य मंगल की राशि मेष में प्रवेश करेंगे जिससे मेष राशि में सूर्य और मंगल के बीच युति संबंध बनेगा। सूर्य और मंगल का शनि के साथ छठे आठवें घर का संबंध होगा। ऐसे में आपकी राशि के लिए यह हफ्ता कैसा रहेगा खुद देख लीजिए।
विज्ञापन
मेष राशि: इस हफ्ते संभल कर रहें खर्च बढ़ने की संभावना है
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : aries sign
यह सप्ताह आपके लिये अच्छा रहने के आसार हैं। पिछले कुछ समय से यदि आप पर कार्य का अतिरिक्त दबाव है तो इस सप्ताह आपको उससे निजात मिलने की संभावना है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिल सकता है। आपका दांपत्य जीवन भी सुखद रहने के आसार हैं। व्यवसायी अपने लक्ष्यों को आसानी से हासिल कर सकेंगें, सहयोगियों का भी अच्छा साथ मिलने के आसार हैं। घर पर आतिथ्य सत्कार का सुअवसर भी आपको प्राप्त हो सकता है या फिर आपको छोटी-मोटी यात्रा का आनन्द लेने का मौका भी मिल सकता है। संभल कर रहें खर्च बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
वृष राशिः कैरियर के लिए सप्ताह बढ़िया
3 of 13
वृष राशि
- फोटो : taurus sign
यह सप्ताह आपके कैरियर के लिए बहुत शुभ रहने के आसार हैं, लंबे समय के इंतजार के बाद आपको अपने क्षेत्र में काम करने का अवसर मिल सकता है। आपकी सकारात्मक सोच एवं रचनात्मक ढंग कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने में आपके मददगार हो सकते हैं। नई जिम्मेदारियों को अच्छे से क्रियान्वित करने पर आप अपने अंदर एक नये आत्मविश्वास को महसूस कर सकते हैं। हालांकि अच्छे समय के बावजूद आपको अपनी निजी परेशानियों से सचेत रहना होगा। यह आपके विकास में बाधक बन सकती हैं।
मिथुन राशिः अधिकारियों के साथ वाद-विवाद में न उलझें
4 of 13
मिथुन राशि
इस सप्ताह आपके लिये सलाह है कि आप संयम से काम लें किसी प्रकार से भी आवेश में आकर या जल्दबाजी में कोई भी फैसला ना लें, ऐसा करना आपके लिये हानिकारक हो सकता है। मामूली गलतफहमी आपके व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक संबंधों पर पानी फेर सकती है। अपना नजरिया सकारात्मक एवं आशावादी रखने की कोशिश करें। कार्यस्थल पर अपने काम को सावधानी से करें और सहकर्मियों अथवा वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वाद-विवाद में न उलझें। व्यवसायी जातकों के लिये यह निवेश के लिये उचित समय नहीं है। यदि कोई परियोजना लागू होनी है तो एक बार अपने जीवनसाथी, दोस्तों व अनुभवी जनों की सलाह जरुर लें।
विज्ञापन
कर्क राशिः सेहत के प्रति सजग रहें
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : cancer sign
यह सप्ताह आपके लिये संतोषजनक रहने के आसार हैं। व्यवसायी जातकों के लिये काफी लाभदायक स्थितियां बन सकती हैं। आपकी कोई बहुत ही महत्वपूर्ण व लंबित परियोजना सिरे चढ़ सकती है। इस समय किये निवेश से काफी मुनाफा मिलने के आसार हैं। सेहत के प्रति सजग रहें, स्वास्थ्य संबंधी मामूली परेशानियां आ सकती हैं। दोस्तों की तरफ आश्चर्यचकित करने वाली खुशी प्राप्त हो सकती है। विवाहित दंपतियों का संबंध प्रगाढ़ रहने व अविवाहित प्रेमी जातकों का रोमांटिक जीवन भी काफी अच्छा रहने की संभावना है।
विज्ञापन
सिंह राशिः नई जिम्मेदारियां आपके कंधो पर आने की संभावना है
6 of 13
सिंह राशि
- फोटो : leo sign
इस सप्ताह आपको नौकरी व व्यवसाय संबंधी आकर्षित करने वाले अवसर प्राप्त हो सकते हैं। पूरे सप्ताह आप में भरपूर ऊर्जा रहेगी। यह समय आपके जीवन का एक अहम मोड़ भी साबित हो सकता है। कुछ नए रिश्ते कुछ नई जिम्मेदारियां आपके कंधो पर आने की संभावना है जिससे समाज में आपका कद व पद दोनों में उन्नति के आसार हैं। प्रेमी जातक संयम रखें आपके लिये थोड़ा कष्टदायक समय आ सकता है अपने साथी की भावनाओं का खयाल रखें अन्यथा दिलों की दूरियां बढ़ सकती हैं। विद्यार्थियों के लिये यह समय भविष्य की योजना बनाने का एकदम सही समय है।
विज्ञापन
कन्या राशिः नौकरी व्यवसाय में कामयाबी मिल सकती है
7 of 13
कन्या राशि
- फोटो : virgo sign
यह सप्ताह आपके लिये काफी राहत देने वाला सप्ताह हो सकता है। पिछले दिनों यदि मुश्किल समय में कोई दोस्त आपके काम आया है तो अब उसे आपकी सहायता की जरुरत पड़ सकती है। कार्य के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिये सामान्य रहने की संभावना है। तय समय पर लक्ष्यों को हासिल करने में कामयाबी मिल सकती है। अपने साथी के साथ सप्ताहांत पर यात्रा का अवसर मिल सकता है। सेहत के प्रति थोड़ा सावधान रहें त्वचा या सांस संबंधी रोग का शिकार हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति संतुलित बनी रहने की संभावना है।
तुला राशिः अपने कैरियर और काम को लेकर असंतोष रह सकता है
8 of 13
तुला राशि
- फोटो : libra sign
करियर व व्यवसाय के बारे में विचार कर रहे जातकों के लिय यह समय सिर्फ योजना बनाने के लिए बेहतर है ना कि उन पर कार्य करने के लिए। नौकरी पेशे से जुड़े कुछ जातक अपने कार्यस्थल के वातावरण से असंतुष्ट हो सकते हैं। अपनी कार्यकुशलता व श्रम का अपेक्षाकृत सम्मान न मिलना अपनी नौकरी व व्यवसाय के प्रति आपके नजरिये को नकारात्मक बना सकता है। मानसिक तनाव से बचने के लिये आप थोड़ा समय ध्यान के लिये निकाल सकते हैं।
वृश्चिक राशिः आर्थिक तंगी भी झेलनी पड़ सकती है
9 of 13
वृश्चिक राशि
- फोटो : scorpio sign
यह सप्ताह आपकी मुश्किलें थोड़ी बढ़ सकती हैं विशेषकर घरेलू समस्याओं पर ध्यान दें, छोटी-छोटी चीजों को नजरअंदाज करना घरेलू कलह का कारण बन सकता है। वहीं इस सप्ताह आप पर कार्य का दबाव भी बढ़ सकता है जिस कारण परिजनों के लिये समय निकालना आपके लिये काफी कठिन होगा। बेहतर होगा आप अपने साथी को संवाद के जरिये अपने विश्वास में लें। व्यवसाय से जुड़े जातक जोखिम भरे फैसले ले सकते हैं सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें अन्यथा आर्थिक तंगी भी झेलनी पड़ सकती है।
धनु राशिः पारिवारिक जीवन के मामले में सप्ताह अच्छा है
10 of 13
धनु राशि
- फोटो : sagittarius sign
इस सप्ताह आपका नजरिया मूल्यांकन की दृष्टि से काफी बेहतर रहने की उम्मीद है। आपने अभी तक जो भी योजनाएं बनाई हैं उन पर फिर से नजर डालना आपके लिये फायदेमंद रहेगा। यदि अपने अंदर झांक कर देखेंगें तो आप स्वयं से साक्षात्कार कर पाएंगें और अपने कमजोर व मजबूत पक्षों को चिन्हित कर पायेंगें। इस समय आपके लिये अपने और पराये की पहचान करना भी मुश्किल नहीं होगा। सप्ताहांत पर निर्णयात्मक स्थिति तक पंहुचने के आसार बनेंगें जो कि सकारात्मक रहने के आसार हैं। दांपत्य जीवन में आ रही दिक्कतों का समाधान करने में सक्षम हो सकते हैं। प्रेमी जातकों का रोमांटिक जीवन भी अच्छा रहने के आसार हैं।
मकर राशिः अनपेक्षित धन प्राप्ति के आसार हैं
11 of 13
मकर राशि
- फोटो : capricorn sign
यह सप्ताह आपके लिये खुशियों के कुछ खास पल लेकर आ सकता है। यदि पिछले कुछ समय से आर्थिक रुप से परेशान चल रहे हैं तो आपकी स्थिति में सुधार हो सकता है। अनपेक्षित धन प्राप्ति के भी आसार हैं। करियर के लिहाज से यदि वर्तमान नौकरी से असंतुष्ट हैं तो नौकरी बदलने का बेहतर अवसर मिल सकता है। आपका रोमांटिक जीवन स्थिर रहने के आसार हैं। यदि अभी तक आप अपने लिये साथी की तलाश में जुटे हैं तो प्रयासरत रहें इस सप्ताह सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें हानिकारक हो सकता है।
कुंभ राशिः अपनी जेब संभालकर रखनी होगी
12 of 13
कुंभ राशि
- फोटो : aquarius sign
इस सप्ताह आपका समय सामाजिक दायित्वों को पूरा करने में व्यतीत हो सकता है। अपने हंसमुख अंदाज और स्वभाव से आप अपने परिजनों, दोस्तों, शुभचिंतकों में खासे चर्चित रह सकते हैं। अपनी जेब भी आपको संभालकर रखनी होगी इस सप्ताह हल्की होने के भी पूरे आसार हैं इसके लिये आप अपने खर्चों पर नियंत्रण कर सकते हैं। व्यावसायिक रुप से यह समय आपके लिये कड़ी मेहनत करने का है इस समय की मेहनत के भविष्य में काफी सुखद परिणाम आपको मिल सकते हैं। सप्ताहांत पर परिवार के साथ किसी यात्रा पर जाने की संभावनाएं बन सकती हैं।
यह सप्ताह आपके लिए काफी खास रहने की उम्मीद है, अविवाहित जातकों में से कुछ अपने जीवन की एक नई शुरुआत कर सकते हैं। कार्यस्थल पर भी आपको नये दायित्व मिल सकते हैं। व्यवासायि जातकों के लिये भी समय उचित हैं लंबित परियोजना सिरे चढ़ने के आसार हैं। यदि व्यक्ति या व्यावसायिक संबंध किसी साथी से बिगड़े हुए हैं तो उन्हें सुधारने के लिये यह बहुत ही शुभ समय है, इस दिशा में किये गये आपके प्रयासों को सफलता मिल सकती है। प्रेम से वंचित जातक विपरीतलिंगि को आकर्षित करने में कामयाब हो सकते हैं।