सभी ग्रहों के अधिपति भगवान सूर्य 13 अप्रैल की रात्रि 09 बजकर 04 मिनट पर मीन राशि की यात्रा समाप्त करके मेष राशि में प्रवेश कर चुके हैं। इस राशि पर ये 14 मई की 05 बजकर 54 मिनट तक गोचर करेंगे उसके बाद वृषभ राशि में चले जाएंगे। मेष राशि इनकी उच्चराशिगत राशि है अतः इस पर गोचरकाल का अन्य सभी राशियों पर कैसा प्रभाव रहेगा ? इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
विज्ञापन
2 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष राशि-
आपकी राशि पर गोचर करते हुए उच्चराशिगत सूर्य का प्रभाव हर तरह से पद और गरिमा की वृद्धि कराएगा। सोची समझी सभी रणनीतियां कारगर सिद्ध होंगी। लिए गए निर्णयों की सराहना होगी। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों के प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। किसी नए टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रहफल अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य विशेष करके शारीरिक पीड़ा से सावधान रहें। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग।
विज्ञापन
3 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि-
राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए सूर्यदेव अत्यधिक भागदौड़ और खर्च का सामना करवाएंगे। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग विदेश में पढ़ाई करने के लिए जाने का प्रयास कर रहे हों तो उस दृष्टि से समय अनुकूल रहेगा। मित्रों तथा संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद हल होंगे। मकान अथवा वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो भी अवसर अनुकूल रहेगा। किसी न किसी कारण से पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति का सामना करना पड़ सकता है।
4 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि-
राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए सूर्यदेव हर प्रकार से बेहतरीन सफलता दिलाएंगे। कार्य व्यापार में उन्नति तो होगी ही शीर्ष नेतृत्व से भी संबंध मजबूत होंगे। किसी भी तरह का चुनाव से संबंधित निर्णय लेना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर आति अनुकूल रहेगा। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। शोधपरक और आविष्कारक कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी भी तरह की सरकारी सर्विस के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उसे दृष्टि से समय सर्वथा अनुकूल रहेगा।
विज्ञापन
5 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि-
राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए सूर्य देव शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपके लिए किसी सम्मान अथवा पुरस्कार की भी घोषणा हो सकती है। नौकरी में परिवर्तन अथवा प्रमोशन के लिए प्रयास करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से ग्रहफल अनुकूल रहेगा। संपत्ति संबंधी विवाद हल होंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है। अपनी योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे।
विज्ञापन
6 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए उच्चराशिगत सूर्य धर्म और आध्यात्म के प्रति उन्नति प्रदान करेंगे। यद्यपि कई बार कई तरह के अप्रत्याशित निर्णय आपको चौंका देंगे। लेकिन फिर भी परिणाम आपके पक्ष में होगा। विदेश यात्रा के योग बनेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने संकेत हैं। जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए आगे आएंगे। विद्यार्थियों और प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी समय और अनुकूल रहेगा।
विज्ञापन
7 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि-
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए सूर्य देव का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित परिणाम का सामना करवाएगा। पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति तो रहेगी किंतु आपके लिए किसी बड़े सम्मान अथवा पुरस्कार की भी घोषणा हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। अग्नि, विष और दावाओं के रिएक्शन से बचें। परिवार में अलगाववाद की स्थिति उत्पन्न न होने दें। संपत्ति संबंधी विवाद आपस में सुलझाएं। जहां तक संभव हो कोर्ट कचहरी के मामलों से दूरी बनाए रखें।
8 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला राशि-
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए सूर्यदेव का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित परिणाम का सामना करवाएगा। वैवाहिक वार्ता सफल होने में थोड़ा और समय लगेगा। साझा व्यापार करने से परहेज करें। सरकारी विभागों में भी किसी भी तरह के टेंडर के लिए आवेदन करना हो तो उस दृष्टि से भी ग्रह फल अनुकूल रहेगा। नौकरी में पदोन्नति तथा स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। ससुराल पक्ष से रिश्ते बिगड़ने न दें। अपनी जिद और आवेश को नियंत्रित रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे।
9 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि-
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है, जैसी सफलता चाहेंगे हासिल करेंगे। सरकारी सर्विस के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो ग्रहफल अनुकूल रहेगा। विवादित मामलों से छुटकारा मिलेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत हैं। यात्रा देशासन का लाभ मिलेगा। विदेशी मित्रों तथा संबंधियों से भी सुखद समाचार प्राप्ति के योग हैं। किसी दूसरे देश के लिए वीजा-नागरिकता के लिए प्रयास कर रहे हों तो भी अवसर अनुकूल है।
10 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु राशि-
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए सूर्यदेव का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव का सामना करवाएगा। विद्यार्थियों और प्रतियोगिता में बैठ रहे छात्रों के लिए तो समय अनुकूल रहेगा किंतु प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। संतान संबंधी चिंता भी परेशान कर सकती है। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग है। कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारियों से संबंध मजबूत बनेगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से मतभेद बढ़ने न दें। योजनाएं गोपनीय रखें, आगे बढ़े।
11 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर राशि-
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए उच्चराशिगत सूर्य का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। सफलताओं के बावजूद किसी न किसी कारण से पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति का सामना करना पड़ेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति भी चिंतनशील रहें। परिवार में अलगाववाद की स्थिति उत्पन्न न होने दें। विदेशी मित्रों तथा संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। गुप्त शत्रु बढ़ेंगे और आपको नीचा दिखाने का एक भी अवसर नहीं छोड़ेंगे। आवेश में आकर निर्णय लेंगे तो नुकसानदेय रहेगा।
12 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ राशि-
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए सूर्य हर तरह से लाभ के नए अवसर प्रदान करेंगे। साहस और पराक्रम की वृद्धि तो होगी ही किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। परिवार के छोटे सदस्यों से मतभेद बढ़ने न दें। जो लोग नीचा दिखाने की कोशिश में लगे थे वही मदद के लिए आगे आएंगे। किसी भी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो अथवा व्यापार आरंभ करना हो तो उस दृष्टि से समय बेहद अनुकूल रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद है।
मीन राशि-
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव अप्रत्याशित उतार चढ़ाव का सामना करवाएगा। स्वास्थ्य विशेष करके दाहिनी आंख से संबंधित समस्या से सावधान रहना पड़ेगा। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा वह धन समय पर नहीं मिलेगा। नए लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा। परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। धार्मिक यात्रा करनी पड़ सकती है। आध्यात्मिक उन्नति होगी। आकस्मिक धन प्राप्ति का योग भी बनेगा। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद हल होंगे।