फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sun Transit 2023: सूर्य के सिंह राशि में प्रवेश करने से इन 3 राशि वालों को मिल सकता है बड़ा लाभ

Tue, 11 Jul 2023 12:54 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Surya Gochar - फोटो : अमर उजाला
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह एक नियमित अंतराल पर एक से दूसरी राशि में अपना स्थान परिवर्तन करते हैं। ग्रहों के राशि परिवर्तन या चाल में बदलाव से व्यक्ति के जीवन पर इसका व्यापक असर देखने को मिलता है। जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन करते हैं तो यह अपनी स्वयं की राशि या फिर उच्च और नीच की राशि में प्रवेश करते हैं। जिसका असर देश-दुनिया के साथ मानव जीवन के ऊपर पड़ता है। सूर्यदेव हर एक माह में अपनी राशि बदलते है। सूर्यदेव को मान-सम्मान और कीर्ति का कारक ग्रह माना जाता है। सूर्य के राशि परिवर्तन से इसका व्यापक असर देखने को मिलता है। सूर्यदेव जल्द ही अपनी स्वराशि सिंह में प्रवेश करने जा रहे हैं इस कारण से कुछ राशि के जातकों को अचानक धन लाभ के योग बनते हुए दिखाई दे रह हैं। आइए जानते हैं कौन कौन सी हैं ये राशियां।
विज्ञापन

2 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि 
मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर बहुत ही शुभ साबित हो सकता है। सूर्यदेव आपकी राशि के पांचवें भाव में गोचर करेंगे। कुंडली का पांचवा भाव संतान से संबंधित होता है। ऐसे में आपके लिए संतान की तरफ से कोई शुभ सूचना आपको मिल सकती है। समय अनुकूल रहेगा और भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। जो लोग किसी प्रतियोगी परीक्षा में भाग लिया था उसका रिजल्ट आ सकता है जिसमें छात्रों को सफलता हासिल हो सकती है। अचानक धन लाभ होने के संकेत हैं। 
Shani Sade Sati: व्यक्ति के जीवन में कब और कितनी बार आती है शनि की साढ़ेसाती
विज्ञापन

3 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
सूर्य देव आपकी राशि में ही यानी लग्न भाव में गोचर करने वाले हैं। ऐसे में सिंह राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित होने वाला सिद्ध हो सकता है। ऐसे में आपके व्यक्तित्व में चार चांद लगने वाला है। समाज में आपका मान-सम्मान और यश की प्राप्ति होने वाली है। जो लोग विवाह बंधन में बंधे हुए उनके लिए समय अनुकूल साबित होगा और खुशियां मिलेगी। साझेदारी में आपको सफलता मिलती दिखाई पड़ रही है। धन लाभ के बेहतरीन मौके आपको मिल सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन और धन लाभ के आसार बन रहे हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर किसी वरदान से कम नहीं है। सूर्यदेव आपकी कुंडली के नवम भाव में गोचर करने वाले हैं। कुंडली का नौवां स्थान भाग्य और विदेश का माना जाता है। सूर्य के स्वयं की राशि में गोचर करने से आपको भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। धन प्राप्ति के नए-नए अवसर आपके सामने आकर टकराएंगे। आप काम के सिलसिले में विदेश की यात्रा भी कर सकते हैं। 



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें