कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
सूर्य का आपके लग्न/राशि में गोचर हो रहा है, लेकिन शत्रु राशि में होने के कारण इसके फल मिश्रित से प्रतिकूल रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं, जिससे कार्यों में विलंब और बाधाएं आएंगी। आत्मबल में कमी तथा स्वभाव में उग्रता देखने को मिल सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से सिरदर्द, नेत्र पीड़ा आदि कष्ट दे सकते हैं।