फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sun Rahu Conjunction: मेष राशि में सूर्य राहु की युति, जानें 12 राशियों पर क्या होगा इसका प्रभाव ?

Wed, 05 Apr 2023 09:50 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
surya rahu yuti 2023 - फोटो : अमर उजाला
ग्रहों के राजा कहे जाने वाले सूर्य देव 14 अप्रैल को मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे। मेष राशि में सूर्य उच्च का फल देते हैं इसलिए इस राशि में सूर्य को बेहद बलवान कहा गया है लेकिन सूर्य के शत्रु राहु पहले से ही मेष राशि में विराजमान हैं ऐसे में इन दोनों की युति का सभी 12 राशियों पर प्रभाव होगा। आइए जानते हैं कि आपकी राशि पर इसका क्या प्रभाव होगा। 
विज्ञापन

2 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि - इस राशि के जातकों के लिए सूर्य राहु की युति लग्न में ही होने जा रही है। इस समय आप थोड़े अहंकारी हो सकते हैं। आपको इस समय अपनी वाणी पर थोड़ा संयम रखना होगा। इस गोचर काल के दौरान सरकार और राजनीति से जुड़े लोगों को अच्छा फायदा होने की उम्मीद है। वैवाहिक जीवन में थोड़ा तनाव दिखाई पड़ रहा है इसलिए पत्नी के साथ किसी भी प्रकार के वाद विवाद को जन्म नहीं दे। व्यापारी वर्ग के लिए समय अच्छा रहने वाला है। 
 
विज्ञापन

3 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष राशि - इस राशि के जातकों के लिए सूर्य राहु की युति द्वादश भाव यानी व्यय भाव में होगी। इस समय आपको मानसिक तनाव और परिवार की ओर से कष्ट संभव है। इस गोचर के दौरान आपके खर्च में वृद्धि होगी और विदेश यात्राओं से कोई ख़ास लाभ नहीं होगा। इस समय आपके अपनी मां के साथ रिश्तें बिगड़ सकते हैं। इस समय आपको स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या भी आ सकती है। किसी भी प्रकार के इन्फेक्शन को नज़रअंदाज़ न करें। 
 

4 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि - इस राशि के जातकों के लिए सूर्य राहु की युति लाभ स्थान में होने जा रही है। इस युति का मिथुन राशि के जातकों पर लाभकारी प्रभाव देखने को मिलेगा। इस समय आपको राजनीति में अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है। उच्च के सूर्य के कारण सरकारी काम से जुड़े जातकों को भी लाभ होता हुआ दिखाई दे रहा है। इस समय आप शेयर मार्किट में भी अपनी बुद्धि से अच्छा मुनाफा कमाने में सफल होंगे। परिवार के साथ यात्रा का योग दिखाई दे रहा है। 
विज्ञापन

5 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि - इस राशि के जातकों के लिए सूर्य राहु की युति दशम भाव में होने जा रही है। कर्म स्थान में बन रही यह युति आपको कार्यस्थल पर उच्च पद देने का काम करने वाली है। इस गोचर के प्रभाव से आप किसी काम के सिलसिले में यात्रा भी करेंगे। इस समय आपके घर में किसी मांगलिक आयोजन का मौका भी बन सकता है। इस समय आपके उच्च अधिकारी आपसे बेहद प्रसन्न रहने वाले हैं। इस समय मित्रों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। 
विज्ञापन

6 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि - इस राशि के जातकों के लिए यह युति नवम भाव में होने जा रही है। इस युति के प्रभाव से आपको धार्मिक यात्रा पर जाने का मौका मिलने वाला है। हालांकि अपने पिता के साथ आपके मतभेद सामने आ सकते हैं वहीं उनकी सेहत का भी ध्यान रखना होगा। कई समय से अटका हुआ निवेश इस समय पूरा हो सकता है। इस गोचर काल के दौरान आपके साहस में वृद्धि होगी। मीडिया, लेखन से जुड़े जातक अच्छी प्रसिद्धि प्राप्त करने में सफल होंगे। 
विज्ञापन

7 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि - इस राशि के जातकों के लिए सूर्य राहु की युति अब आपके अष्टम भाव में होगी। इस भाव में यह युति आपके लिए अशुभ परिणाम लेकर के आने वाली है। इस समय आपको चोट लगने की आशंका है वही किसी बीमारी का भी आगाज़ जीवन में हो सकता है। इस समय किसी को धन उधार नहीं दे वरना आपका पैसा अटक सकता है। इस गोचर काल के दौरान आपकी वाणी को संतुलित रखे और परिवार में विवाद का जन्म नहीं होने दें। 

8 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि - इस राशि के जातकों के लिए सूर्य राहु की युति सप्तम भाव में होने जा रही है। इस भाव में यह युति पारिवारिक तनाव को जन्म देने वाली कही जा सकती है। इस समय आप अपने जीवनसाथी की भावनाओं की कदर करे और उनसे रोमांस करें। आप अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें और आलस्य को त्याग दें। सरकार से जुड़कर आप कोई अच्छा काम शुरू कर सकते हैं। इस समय किसी मित्र के साथ कोई काम शुरू करना चाह रहे है तो उसे टाल दें। 

9 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि - इस राशि के जातकों के लिए सूर्य राहु की युति शत्रु भाव यानी कि छठे स्थान में होने जा रही है। इस भाव में इस युति के कारण आपके सभी शत्रुओं का नाश होगा। इस समय आप अपने कार्यस्थल पर लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल होंगे। आपके जीवन में इस समय विदेश यात्रा और धन लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं। इस राशि के जातकों को अपने मित्रों से सहायता प्राप्त होगी। अपने पिता का आशीर्वाद लेकर नया काम शुरू कर सकते हैं। 

10 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि - इस राशि के जातकों के लिए सूर्य राहु की युति अब पंचम भाव में होने जा रही है। इस भाव से प्रेम और शिक्षा का विचार होता है। इस समय छात्र वर्ग को पढ़ाई में समस्या आ सकती है। प्रेम प्रसंग असफल हो सकते हैं। इस समय आपको सलाह दी जाती है कि अपने प्रेमी को धोखा न दें। सूर्य के पंचम भाव में होने के कारण व्यापारी वर्ग को अच्छा धन लाभ होने की उम्मीद है हालांकि इस समय अपने मित्रों पर आंख बंद करके भरोसा न करें।

11 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि - इस राशि के जातकों के लिए सूर्य राहु की युति अब चौथे भाव में होगी। इस भाव में इस युति के कारण आपको परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद झेलना पड़ेगा। इस समय कार्य स्थल पर आपके लिए समय बेहद कठिन होने वाला है। आपके खिलाफ शत्रु साजिश करेंगे। इस समय आप किसी भी प्रकार की कोई आर्थिक डील न करें तो अच्छा होगा। इस दौरान आपके खर्चों में वृद्धि होगी वहीं प्रेम प्रसंग में भी असफलता के योग दिखाई दे रहे है। 

12 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि - इस राशि के जातकों के लिए सूर्य राहु की युति पराक्रम भाव यानी की तीसरे भाव में होने जा रही है। इस भाव में सूर्य और राहु अच्छे परिणाम देने वाले माने गए है। इस युति के कारण आपके साहस में वृद्धि होगी और आपकी यात्राओं से आपको फायदा होगा। इस समय धार्मिक यात्राओं के योग भी बनते हुए दिखाई दे रहे हैं। जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए समय शुभ है। प्रेम सम्बन्ध के लिहाज से समय शुभ है।
विज्ञापन

13 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि - इस राशि के जातकों के लिए सूर्य राहु की युति अब युति अब दूसरे भाव में होने जा रही है। इस भाव में सूर्य राहु के कारण आपकी वाणी थोड़ी कठोर हो सकती है। इस गोचर काल के दौरान आर्थिक हानि से आपको जूझना पड़ सकता है इसलिए किसी को भी धन उधार देने से पहले उसकी जांच कर लें। इस समय आपको वाहन चलाते समय भी सावधानी रखनी है। ससुराल पक्ष से कोई भी आर्थिक लेनदेन नहीं करने की सलाह आपको दी जाती है।
यह भी पढ़ें-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें