नौकरीपेशा लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा और इससे उन्हें कोई बड़ा प्रोजेक्ट या सफलता मिल सकती है।
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य-केतु की युति पांचवें भाव में बनेगी, जो प्रेम, शिक्षा और रचनात्मकता का भाव होता है। इस दौरान आपकी लव लाइफ में मिठास आएगी और जो लोग अपने रिश्ते को शादी में बदलना चाहते हैं, उन्हें परिवार की सहमति मिल सकती है शिक्षा के क्षेत्र में भी सफलता के संकेत हैं, खासकर उच्च शिक्षा की चाह रखने वाले विद्यार्थियों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा और इससे उन्हें कोई बड़ा प्रोजेक्ट या सफलता मिल सकती है।