वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का राशि परिवर्तन काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। ग्रह एक निश्चित अंतराल पर एक राशि निकलकर दूसरी राशि में आते हैं, इसे ग्रहों का गोचर या राशि परिवर्तन के नाम से जाना जाता है। कभी-कभी ऐसी परिस्थितयां बनती है जब एक ही राशि में दो या दो से अधिक ग्रह साथ आकर विराजनान होते हैं तो ग्रहों की युति बन जाती है। ग्रहों की युति से शुभ और अशुभ दोनों ही तरह का योगों का निर्माण होता है। कुछ ऐसा ही योग वृषभ राशि में बना हुआ है। दरअसल वृषभ राशि में तीन शुभ ग्रहों की युति बनी हुई है। वृषभ राशि में शुक्र, सूर्य और गुरु तीनों ही विराजमान होकर त्रिग्रही योग का निर्माण कर रहे हैं। वृषभ राशि में इस योग का निर्माण 100 साल बाद हो रहा है। त्रिग्रही योग के निर्माण से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने के योग हैं।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए त्रिग्रही योग बहुत ही शुभ फल देने वाला साबित हो रहा है। अब से इन राशि वालों को अधूरे काम जल्द ही पूरे होंगे। करियर-कारोबार में तरक्की देखने को मिलेगी। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। धन कमाने के अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए वृषभ राशि में बना त्रिग्रही योग वरदान साबित होगा। नौकरी में बेहतर अवसरों की प्राप्ति होगी। करियर में नए-नए रास्ते खुलेंगे। आपके शत्रुओं की संख्या में गिरावट देखने को मिलेगी। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। आर्थिक उन्नति रहेगी।
4 of 6
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए त्रिग्रही योग बहुत ही शुभ और लाभदायक साबित होगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। कठिन से कठिन काम भी आसानी से पूरा होगा। धन कमाने के बेहतर अवसरों की प्राप्ति होगी। जो लोग किसी व्यापार में साझेदार है उनको व्यापार से अच्छा मुनाफा हासिल हो सकता है।
विज्ञापन
5 of 6
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
त्रिग्रही योग वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बहुत अच्छा संयोग लेकर आया हुआ है। सुखद समाचारों की प्राप्ति दिन प्रतिदिन होगी। करियर में बेहतर अवसरों की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा जातकों को नए-नए अवसरों की प्राप्ति होगी जिसे उनकी आर्थिक स्थितियों में बढ़ोतरी होगी। व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए करियर में लाभ पहुंचेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए त्रिग्रही योग किसी वरदान से कम नहीं है। आपको अपनी मेहनत का अच्छा खासा लाभ मिलेगा। व्यापार के लिए यह योग फलदायी साबित होगा। कार्यक्षेत्र में शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी।