फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surya Gochar 2025: 8 जून से इन तीन राशि वालों का शुरू होगा अच्छा समय, सूर्य करेंगे नक्षत्र परिवर्तन

Wed, 28 May 2025 01:31 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Surya Gochar 2025: ज्योतिष गणना के मुताबिक सूर्य 8 जून को वृषभ में रहते हुए मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। वह सुबह 7 बजकर 26 मिनट पर इस नक्षत्र में गोचर करेंगे। 
विज्ञापन
1 of 4
Surya Gochar 2025 - फोटो : adobe stock
Surya Gochar 2025: वर्तमान में ग्रहों के राजा सूर्य रोहिणी नक्षत्र में मौजूद है। लेकिन वह जल्द नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं। ज्योतिष गणना के मुताबिक सूर्य 8 जून को वृषभ में रहते हुए मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। वह सुबह 7 बजकर 26 मिनट पर इस नक्षत्र में गोचर करेंगे। इसके बाद सूर्य 15 जून को मिथुन राशि में आएंगे। सूर्य आत्म-सम्मान, शक्ति और उच्च पद के कारक ग्रह है। उनकी पहचान ग्रहों के राजा के रूप में भी की जाती है। इसलिए वह जब भी गोचर करते हैं, तो कुछ जातकों सम्मान की प्राप्ति और करियर में सफलता मिलती हैं। ऐसे में सूर्य के मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करने से किन राशि वालों को लाभ मिलेगा ,आइए जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
कारोबार के लिए बनाई गई सभी रणनीतियों से लाभ मिल सकता है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से सिंह राशि वालों के जीवन में चली आ रही परेशानियां समाप्त होंगी। सभी अटके काम भी पूरे होंगे। प्रेम जीवन में साथी का प्यार भरपूर मिलेगा। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। धन की बचत करने का अवसर आपको प्राप्त होगा। गोचर की शुरुआत में ही शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। कारोबार के लिए बनाई गई सभी रणनीतियों से लाभ मिल सकता है। आत्मविश्वास बढ़ेगा।
विज्ञापन

3 of 4
रिश्तों में प्रेम व विश्वास बढ़ेगा। जो भी समस्याएं आपको परेशान कर रही थी, वह समाप्त होंगी। - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
तुला राशि वालों के धन लाभ के योग प्रबल होंगे। आपकी आमदनी में इजाफा होगा। व्यापार के क्षेत्र में अपार सफलता मिलेगी। पैतृक व्यवसाय से बड़ा लाभ हो सकता है। इस दौरान लंबे समय से जो काम रुके हैं, वो पूरे हो सकते हैं। रिश्तों में प्रेम व विश्वास बढ़ेगा। जो भी समस्याएं आपको परेशान कर रही थी, वह समाप्त होंगी।  

Surya Budh Drishti Yog: सूर्य-बुध की युति से होगा करियर में कमाल, इन राशियों को मिलेगा दोगुना लाभ
विज्ञापन

4 of 4
बिजनेस कर रहे लोगों के प्रभावशाली लोगों से संबंध मजबूत होंगे। - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
धनु राशि वालों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपके दांपत्य जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। व्यापार में अच्छा लाभ होगा। कारोबार में आर्थिक उन्नति देखने को मिलेगी। जीवन में खुशियों का आगमन होगा। नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो समय बिल्कुल शुभ है। बिजनेस कर रहे लोगों के प्रभावशाली लोगों से संबंध मजबूत होंगे। 


 
Budh Gochar: बुध-चंद्र योग से इन राशियों को होगा बड़ा लाभ, करियर और कारोबार में मिलेगी तरक्की

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें