फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shukra Gochar: 26 जुलाई को शुक्र का गोचर, इन राशियों को मिलेगी तरक्की और सफलता

Sat, 19 Jul 2025 11:30 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Shukra Gochar Impacts On Zodiac Sign: शुक्र के इस गोचर का असर सभी 12 राशियों पर अलग-अलग होगा। कुछ जातकों को प्रेम और आर्थिक लाभ मिल सकते हैं, तो कुछ को व्यवसायिक मामलों में फायदा हो सकता है।
विज्ञापन
1 of 6
Shukra Gochar 2025 - फोटो : adobe stock
Venus Transit July 26: शुक्र ग्रह वैदिक ज्योतिष में धन, प्रेम, सौंदर्य और भौतिक सुखों का प्रतिनिधि माना जाता है। जब यह किसी राशि में प्रवेश करता है, तो उस राशि और उससे जुड़े जीवन के क्षेत्रों पर गहरा प्रभाव डालता है। इस बार शुक्र 26 जुलाई 2025 को मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे और 20 अगस्त तक इसी राशि में रहेंगे। मिथुन राशि, जो बुद्धि, संचार और विचारों की प्रतीक है, के स्वामी बुध हैं। इसलिए इस गोचर के दौरान भावनाओं के साथ-साथ विचारों और बातचीत में भी नई ऊर्जा देखने को मिलेगी।
August Grah Gochar: अगस्त के ग्रहों का गोचर बदलेगा किस्मत, इन राशियों को मिलेगा धन लाभ
शुक्र के इस गोचर का असर सभी 12 राशियों पर अलग-अलग होगा। कुछ जातकों को प्रेम और आर्थिक लाभ मिल सकते हैं, तो कुछ को व्यवसायिक मामलों में फायदा हो सकता है। वहीं कुछ राशि वाले सावधानी बरतें तो बेहतर होगा। कुल मिलाकर यह अवधि सकारात्मक बदलाव और नए अवसरों की सौगात लेकर आ सकती है। अगले हिस्से में जानेंगे कौन-सी राशियां इस गोचर से विशेष रूप से लाभान्वित होंगी और किन्हें सतर्क रहने की जरूरत है।
Gajlakshmi Yog: सावन के अंतिम सोमवार को बनेगा गजलक्ष्मी योग, इन राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ
विज्ञापन

2 of 6
नए मित्र बनेंगे और दोस्तों के जरिए महत्वपूर्ण लाभ प्राप्त हो सकता है। - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
शुक्र ग्रह मेष राशि के दूसरे और सातवें भाव का स्वामी है, और इस बार वह मेष राशि के तीसरे भाव में गोचर करेगा। इस परिवर्तन से मेष राशि के जातकों को अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। नए मित्र बनेंगे और दोस्तों के जरिए महत्वपूर्ण लाभ प्राप्त हो सकता है। साथ ही, आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और विरोधियों पर आप सफलता प्राप्त करेंगे। इस समय शुभ समाचार भी मिल सकते हैं और व्यक्तिगत रिश्तों में मजबूती आएगी।
विज्ञापन

3 of 6
आर्थिक स्थिति और अन्य क्षेत्रों में भी सकारात्मक बदलाव देखे जा सकते हैं - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
सिंह राशि के तीसरे और दसवें भाव के स्वामी शुक्र का मिथुन राशि में गोचर इस राशि के लिए लाभदायक रहेगा। इस दौरान आकस्मिक धन लाभ मिलने की संभावना है और मित्रों तथा परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। आर्थिक स्थिति और अन्य क्षेत्रों में भी सकारात्मक बदलाव देखे जा सकते हैं, जो आपकी सफलता में इजाफा करेंगे।

4 of 6
घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने के संकेत भी हैं। - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
शुक्र के गोचर से तुला राशि के जातकों को सकारात्मक फल मिलेंगे। तुला के अष्टम और लग्न भाव के स्वामी शुक्र हैं, इसलिए इस अवधि में विदेश यात्रा का मौका मिल सकता है। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने के संकेत भी हैं। साथ ही, शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं और शत्रुओं पर विजय मिलने की संभावना है।
विज्ञापन

5 of 6
इस समय पुरानी परेशानियों से राहत मिलेगी। - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
शुक्र वृश्चिक राशि के सातवें और बारहवें भाव का स्वामी है और यह इस बार आपकी राशि के आठवें भाव में प्रवेश करेगा। इस समय पुरानी परेशानियों से राहत मिलेगी और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। प्रेम जीवन में भी पहले से बेहतर बदलाव आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विद्यार्थियों को इस दौरान विशेष लाभ मिल सकता है। - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
कुंभ राशि के चौथे और भाग्य भाव के स्वामी शुक्र इस बार आपकी राशि के पंचम भाव में गोचर करेंगे। विद्यार्थियों को इस दौरान विशेष लाभ मिल सकता है, खासकर कला और साहित्य से जुड़े छात्रों को। करियर में तरक्की और वेतन वृद्धि के योग बन रहे हैं, साथ ही सेहत भी अच्छी रहेगी। विपरीत परिस्थितियों से बाहर निकलने में सफलता मिलेगी।




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें