साल 2017 ज्योतिषीय दृष्टि से कई मायनों में बहुत ही खास है। इस साल कई बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। शनि और गुरू भी राशि बदलेंगे ऐेसे में कुछ राशियों में अच्छे तो कुछ में कठिनाई उत्पन्न करने वाले योग भी बनेंगे। ऐसे में नया साल अापके लिए कैसा रहेगा जानिए साथ ही इस साल को कामयाब एवं लाभदायक बनाने के लिए आप अपनी राशि के अनुसार इन मंत्रों भ्ाी जान लीजिए।
Trending Videos
विज्ञापन
मेष राशिः लाभ में वृद्धि के लिए इस साल गुरू की पूजा करनी चाहिए
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : aries sign
आपके लिए साल का दूसरा भाग विशेष लाभप्रद रहेगा आपको अपने लाभ में वृद्धि के लिए इस साल गुरू की पूजा करनी चाहिए और ओम ग्रां ग्रीं गौं सः गुरुवे नमः मंत्र का जप करना चाहिए। आपके लिए लाभ प्राप्ति का मंत्र है जीवन साथी के तालमेल बनाकर चलें और आर्थिक मामलों में उनका साथ बनाए रखें।
विज्ञापन
वृष राशिः इस साल आपके खर्चे बढ़ने वाले हैं
3 of 13
वृष
इस साल आपके खर्चे बढ़ने वाले हैं और सेहत के मामले में भी आपको ध्यान देने की जरूरत है। आप इस साल 'ओम शं शनैश्चराय नमः, मंत्र का जप करें। लाभ प्राप्ति और परिवार में अनुकूलता के लिए छोटे भाई-बहनों से तालमेल बनाए रखें और संयम से काम लें।
मिथुन राशिः आर्थिक मामले में काफी संभलकर चलना होगा
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : gemini sign
इस साल आपको आर्थिक मामले में काफी संभलकर चलना होगा। लाभ में और कामयाबी के लिए गुरू को खुश रखना होगा और शनि को शांत करना होगा। इसके लिए आप बुजुर्गों की सेवा करें और माता-पिता का ध्यान रखें। आपके लिए कामयाबी का मंत्र है 'ओम बृं बृहस्पतये नमः,।
विज्ञापन
कर्क राशिः कोई भी फैसला काफी सोच समझकर करें
5 of 13
कर्क राशि
इस साल आप काफी उलझन में रहने वाले हैं। साझेदारी और पारिवारिक जीवन में परेशानी हो सकती है। आपको शनिवार के दिन काले कुत्ते को रोटी खिलाना चाहिए और 'ओम रां राहवे नमः' मंत्र का जप करना चाहिए। आपके लिए सफलता का मंत्र है कोई भी फैसला काफी सोच समझकर करें।
विज्ञापन
सिंह राशिः बड़े भाई से तालमेल लाभप्रद रहेगा
6 of 13
सिंह राशि
- फोटो : leo sign
शुरुआती परेशानी के बाद आपके लिए साल कुल मिलाकर अनुकूल रहेगा। आय में वृद्धि के लिए काफी परिश्रम और लगन से काम करना होगा। आपको शनि देव को खुश रखना होगा। शनि के मंत्र ' ओम प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः' मंत्र का जप करें। बड़े भाई से तालमेल लाभप्रद रहेगा।
विज्ञापन
कन्या राशिः परिवार में तालमेल बनाए रखें आपकी पूंजी बढ़ेगी
7 of 13
कन्या राशि
कार्यक्षेत्र में आपको अपने अधिकारियों से तालमेल बनाए रखना होगा। वैसे इस साल आपका धन कोष बढ़ेगा इसकी संभावना है। शनि की ढैय्या का प्रभाव इस साल आप पर रहेगा। आपको शनि को खुश रखने के लिए शनिवार के दिन दीप दान करना चाहिए और शनि मंत्र 'ओम शं शनैश्चराय नमः' का जप करना चाहिए। परिवार में तालमेल बनाए रखें आपकी पूंजी बढ़ेगी।
तुला राशिः साल का अंत आपके लिए सुखद रहेगा
8 of 13
तुला राशि
शुरुआती परेशानी के बाद साल का अंत आपके लिए सुखद रहेगा। इस साल आपको भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए। विष्णु सहस्रनाम या सतनाम स्तोत्र का पाठ लाभ देगा। आप 'ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः' मंत्र का जप करें।
9 of 13
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशिः
इस साल आपके व्यय बढ़ने वाले हैं ऐसे में आपको आर्थिक मामले में संयम से काम लेना होगा। आपको 'ओम रं राहवे नमः' मंत्र का जप करना चाहिए। सगे-संबंधियों से तालमेल बनाए रखेंगे तो लाभ में रहेंगे।
धनु राशि: मानसिक तौर पर आप उलझन में रहेंगे
10 of 13
धनु राशि
- फोटो : sagittarius sign
आपके लिए यह साल भाग दौर और परेशानियों वाला रहेगा। मानसिक तौर पर आप उलझन में रहेंगे। जो लोग वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं उनकी चाहत पूरी होगी लेकिन दुर्घटना से बचने के लिए सतर्क रहें। आपकी राशि में शनि आएंगे इसलिए आपको इस साल शनिवार के दिन दीप दान और शनि मंत्र 'ओम शं शनैश्चराय नमः' मंत्र का जप करना चाहिए।
मकर राशिः आप साढ़ेसाती के प्रभाव में आ जाएंगे
11 of 13
मकर राशि
इस साल आप साढ़ेसाती के प्रभाव में आ जाएंगे। आपको अपनी राशि के स्वामी शनि को खुश करना चाहिए इसके लिए आपको शनि महाराज के तांत्रिक मंत्र 'ओम प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः' मंत्र का जप करना चाहिए। आपके लिए उचित रहेगा कि आप अपने जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखें।
कुंभ राशिः सेहत के मामले में आपको परेशानी हो सकती है
12 of 13
कुंभ राशि
- फोटो : aquarius sign
शुरुआती परेशानी के बाद भाग्य आपका साथ देगा। सेहत के मामले में आपको परेशानी हो सकती है। आपको लाभ और कामयाबी के लिए 'ॐ निलांजन समाभासम रविपुत्रम यमाग्रजम,छाया मार्तण्ड समभूतं,तम नमामि शनैश्वरं।।' इस मंत्र का जप करें।
मीन राशिः कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के साथ तालमेल बनाए रखना चाहिए
13 of 13
मीन राशि
भाग्य अनुकूल रहेगा लेकिन नौकरी में काम का दबाव बना रहेगा। आपको इस साल सुख शांति लाभ के लिए 'ओम ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः' मंत्र का जप करना चाहिए और कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के साथ तालमेल बनाए रखना चाहिए।