फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Spasht Ketu Gochar 2026: केतु नक्षत्र गोचर से इन राशि वालों की बढ़ेगी दिक्कतें, 30 जून तक रहें अलर्ट

Wed, 13 May 2026 05:45 PM IST
Megha Kumari ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Spasht Ketu Gochar 2026: ज्योतिषियों के अनुसार, केतु का नक्षत्र गोचर बेहद प्रभावशाली होता है और इससे व्यक्ति की निर्णय क्षमता, रिश्तों और करियर पर गहराई से असर देखने को मिलता है
विज्ञापन
1 of 4
Spasht Ketu Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
Spasht Ketu Gochar 2026: वर्तमान समय में केतु सूर्य की राशि सिंह में विराजमान हैं और अब वह मघा नक्षत्र के तृतीय पद में प्रवेश करने जा रहे हैं। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार, केतु का यह नक्षत्र पद परिवर्तन 29 मई 2026 को सुबह 10 बजकर 16 मिनट से शुरू होगा और 30 जून 2026 तक प्रभावी रहेगा। मघा नक्षत्र के इस पद के स्वामी ग्रहों के राजकुमार बुध माने जाते हैं। इसलिए केतु के इस गोचर का प्रभाव जातकों की बुद्धि, संवाद, व्यापार, रिश्तों और मानसिक स्थिति पर विशेष रूप से देखने को मिल सकता है। लेकिन कुछ लोगों की उलझनें बढ़ सकती हैं और जीवन में कई अनचाहे बदलाव आ सकते हैं। आइए जानते हैं कि, किन राशियों को इस दौरान विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होगी।
विज्ञापन

2 of 4
Spasht Ketu Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए केतु का यह नक्षत्र परिवर्तन थोड़ी नई परेशानियों वाला माना जा रहा है। इस दौरान नए कामों की शुरुआत करने से बचना बेहतर रहेगा। जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव जरूर दिखाई देंगे, लेकिन साथ ही अचानक आने वाली परेशानियां मानसिक तनाव भी बढ़ा सकती हैं। किसी भी तरीके की नई यात्रा न करें। इस समय प्रेम जीवन में गलतफहमियां बढ़ने की आशंका है। परिवार वालों के साथ पुरानी बातों को लेकर अनबन हो सकती हैं। व्यापार में जल्दबाजी में लिया गया फैसला बाद में परेशानी का कारण बन सकता है।
Shani Jayanti 2026: शनि जयंती पर चंद्रमा का डबल गोचर, इन 4 राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ
Rahu-Ketu Yuti: 11 मई को राहु-केतु युति से इन 4 राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें, रहना होगा सावधान
विज्ञापन

3 of 4
Spasht Ketu Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
ज्योतिषियों के अनुसार, कन्या राशि वालों को इस दौरान धन लाभ के लिए सामान्य से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। केतु के प्रभाव से जातकों को अचानक होने वाले कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है और आपके लिए असहज स्थिति पैदा कर सकते हैं। नए लोगों से आप कोई काम की अपेक्षा न रखें अन्यथा परेशानियां आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र और कारोबार में भी दबाव बढ़ता हुआ महसूस हो सकता है। कला और मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों को नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक उलझनों से बचने के लिए खुद को शांत और संतुलित बनाए रखना जरूरी होगा।
मंगल के गोचर के बाद अब नक्षत्र परिवर्तन, इन चार राशियों को आने वाले समय में होगा जबरदस्त लाभ
Rahu Gochar 2026: राहु की चाल से देश-दुनिया में होगी हलचल, जानें किन राशियों को मिलेगा लाभ और किसे टेंशन
विज्ञापन

4 of 4
Spasht Ketu Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए यह समय थोड़ा सतर्क रहने का संकेत दे रहा है। व्यापार में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। हालांकि, स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां आपको मानसिक रूप से परेशान कर सकती हैं। धन का लेनदेन न करें। नए लोगों पर जल्दी भरोसा करना नुकसान पहुंचा सकता है, इसलिए सोच-समझकर ही किसी पर विश्वास करें। वैवाहिक जीवन और विवाह से जुड़े मामलों में भी कुछ रुकावटें आने की संभावना बन रही है।

Shani Jayanti 2026: शनि जयंती पर 'शनिवार' का दुर्लभ संयोग, इन राशि वालों को नौकरी-कारोबार में होगा जबरदस्त लाभ

 


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण):
 यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें