Somvati Amavasya 2026 Date: हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि को बेहद पवित्र और प्रभावशाली दिन माना जाता है, लेकिन जून में पड़ने वाली अमावस्या बेहद खास मानी जा रही है. क्योंकि इस दिन एक साथ कई संयोग बन रहे हैं। सोमवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या को सोमवती अमावस्या कहा जाता है, जिसका महत्व कई गुना बढ़ जाता है। इसके अलावा इस वर्ष की पहली सोमवती अमावस्या अधिक मास में पड़ रही है, जो इसे और भी विशेष बना रही है। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की श्रद्धा पूर्वक पूजा करने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है तथा मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। साथ ही, यह दिन पितरों के तर्पण और श्राद्ध के लिए भी अत्यंत शुभ माना जाता है। अधिक मास के कारण इस दिन पवित्र नदियों में स्नान और दान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।