Surya Grahan 2026: इस साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी, मंगलवार को कुंभ राशि में धनिष्ठा नक्षत्र में लगने जा रहा है। इस समय सूर्य देव कुंभ राशि में गोचर करेंगे और उनके साथ राहु भी स्थित रहेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 37 साल बाद कुंभ राशि में सूर्य ग्रहण लग रहा है। इस दुर्लभ ग्रहण के दौरान सूर्य के साथ राहु, बुध, शुक्र और चंद्रमा भी कुंभ राशि में गोचर करेंगे, जिससे ग्रहों का एक विशेष संयोग बन रहा है।
Mahashivratri 2026: किन लोगों को नहीं रखना चाहिए महाशिवरात्रि का व्रत, जानें शिव जी की आराधना के नियम
Mahashivratri: उत्तराषाढ़ा और श्रवण नक्षत्र के दुर्लभ संयोग में महाशिवरात्रि, जानें शुभ योग और पूजा मुहूर्त
ऐसा संयोग पिछली बार 7 मार्च 1989 को भी देखा गया था, जब ग्रहों की स्थिति इसी तरह थी। इस बार भी सूर्य और राहु की युति कुंभ राशि में ग्रहण योग को अत्यंत प्रभावशाली बना रही है। इस दुर्लभ ग्रहण का असर विशेष रूप से कुंभ, मीन और अन्य तीन राशियों पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। इस समय इन राशियों के जातकों को आर्थिक, स्वास्थ्य और जीवन के अन्य क्षेत्रों में सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी।