ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगस्त महीने के कुछ दिन काफी उथल-पुथल रहने वाले रहेंगे। कुछ समय में 6 ग्रह एक दूसरे के आमने-सामने होंगे। आने वाले 15 दिनों में सूर्य, बुध, राहु और चंद्रमा कर्क राशि में आ आएंगे। इसके अलावा मंगल और केतु भी मकर राशि में होते हुए इन ग्रहों के सामने रहेंगे। इन 6 ग्रहों के एक साथ आने से कुछ राशि के लोग परेशानी में घिर सकते हैं वहीं कुछ को अचानक फायदा मिल सकता है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों पर क्या शुभ अशुभ प्रभाव पड़ेगा।