फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक राशिफल 6 से 12 अगस्त 2018: इस हफ्ते 4 राशियों की चमक सकती है किस्मत

Mon, 06 Aug 2018 10:29 AM IST
Prateek Ranjan Content Partner: Astrosage
विज्ञापन
1 of 13
अगस्त महीने का दूसरा हफ्ता कुछ राशियों के लिए अच्छा रहेगा तो कुछ राशि के लोग परेशानियों में घिर सकते हैं। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए कैसा बीतेगा यह हफ्ता।
विज्ञापन

2 of 13
aries - फोटो : aries
मेष राशि
इस सप्ताह कुटुंब परिवार में खुशी का माहौल रहेगा लेकिन आपके पारिवारिक जीवन में कुछ परेशानियां जन्म ले सकती हैं। माता जी की स्वास्थ्य समस्या अथवा पारिवारिक जीवन में कलह आपके लिए परेशानी का सबब बन सकती है। कार्य क्षेत्र में आप खूब मेहनत करेंगे और आप का दबदबा भी रहेगा लेकिन इन सबके बावजूद भी कुछ विरोधियों का सामना आपको करना पड़ सकता है। अतः धैर्य से काम लें और पूरी तरह से काम पर ध्यान दें। इस सप्ताह कुछ यात्राएं भी संभव हैं। संतान के लिए समय अधिक अनुकूल नहीं हैं। वह मानसिक अथवा शारीरिक रूप से परेशान रह सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए समय थोड़ा सा चुनौतीपूर्ण रहने वाला है और उन्हें अधिक मेहनत करने की आवश्यकता होगी। महिलाओं से अच्छा व्यवहार करें। व्यर्थ के विवाद में न पड़ें। धन लाभ सामान्य होगा खर्चे थोड़े बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 13
taurus - फोटो : taurus
वृष राशि
मन चंगा तो कठौती में गंगा यह कहावत आप पर इस सप्ताह पूर्ण रुप से लागू होगी। आप मन से प्रसन्न रहेंगे और इससे आपके हर काम में सफलता प्राप्ति की संभावना बढ़ेगी। हालांकि स्वास्थ्य समस्याएं और खर्चे संबंधी परेशानियां आपके सामने आएंगे लेकिन आप पूरी ऊर्जा से उनका सामना करेंगे और उन पर विजय पाएंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ उतार चढ़ाव रह सकते हैं लेकिन आप अपनी ओर से मेहनत करना जारी रखें। संतान के लिए समय अच्छा है और विद्यार्थी वर्ग को भी सफलता प्राप्ति होगी। साहस और पराक्रम में वृद्धि होने से आप पूर्ण रुप से चुस्त-दुरुस्त रहेंगे। किसी कलात्मक अभिरुचि को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। जिससे आप को मान सम्मान भी मिलेगा और धन लाभ भी होगा। धार्मिक क्रियाकलापों पर कुछ खर्च कर सकते हैं।

4 of 13
gemini - फोटो : gemini
मिथुन राशि
इस सप्ताह आप के खर्चों में वृद्धि हो सकती है लेकिन निराश होने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि आमदनी भी अच्छी होगी और आप अपने आर्थिक पक्ष को संभाल लेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी और यदि आप परिवार की महिलाओं के साथ अच्छा व्यवहार करेंगे तो आपको घर में आनंद आएगा और सुख की अनुभूति होगी। कार्य क्षेत्र में अच्छा समय रहेगा और आप इस समय का अच्छा लाभ उठाएंगे। आपके रुके हुए काम बनने लगेंगे और इससे आपको खुशी मिलेगी। संतान संस्कारवान रहेगी और आपके प्रति स्नेह का भाव रखेगी। विद्यार्थी भी इस समय में अच्छा अध्ययन करेंगे और बेहतर परिणामों से प्रसन्न रहेंगे। धन लाभ के कई मौके आपके हाथ लग सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 13
cancer - फोटो : cancer
कर्क राशि
इस सप्ताह आप की आमदनी में जबरदस्त इजाफा हो सकता है और इससे आपकी प्रसन्नता का कोई ठिकाना नहीं रहेगा। बहुत समय से रुकी हुई आपकी इच्छाएं पूरी हो जाएंगी और आप अपने मित्रों के साथ इसका जश्न मनाएंगे। पारिवारिक जीवन संतुष्टि देगा और कार्य क्षेत्र में भी आपका लोहा माना जाएगा। संतान उर्जावान रहेगी और हर कार्य को समय पर करेगी। विद्यार्थी वर्ग भी खूब मेहनत करेंगे जिससे उन्हें अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी। कंपीटिशन एग्जाम में सफलता मिलने की अच्छी संभावना है लेकिन उसके लिए आपको अधिक मेहनत करनी होगी। इस समय में स्वास्थ्य का ध्यान रखना आपके लिए अति आवश्यक होगा क्योंकि सबसे ज्यादा परेशानी आपको इसी क्षेत्र में हो सकती है। कोई लंबी बीमारी हो सकती है लिहाजा समय रहते हुए जांच और उपचार करा लें। धन लाभ सामान्य रहेगा और थोड़े बहुत खर्चे भी लगे रहेंगे।
विज्ञापन

6 of 13
leo - फोटो : leo
सिंह राशि
इस सप्ताह आप अपने कार्य क्षेत्र में व्यस्त रहने वाले हैं क्योंकि आपका पूरा ध्यान आपके काम पर होगा और उसके बाद आमदनी बढ़ाने पर। इस कार्य में आपको सफलता भी मिलेगी, लेकिन आपको एक बात का ध्यान रखना होगा कि आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा स्थिति आपके नियंत्रण से बाहर हो जाएगी और आपको परेशान होना पड़ सकता है। विवाद में विजय प्राप्त होगी। आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा और कोई भी ऐसा कार्य ना करें जिससे आपको मानसिक, आर्थिक अथवा शारीरिक क्षति हो। किसी भी प्रकार का रिस्क लेने के लिए यह सही समय नहीं है। आप विदेश जाने के बारे में भी विचार कर सकते हैं अथवा किसी सुदूर यात्रा पर निकल सकते हैं। अपने प्रयासों से आप धन कमाने में सक्षम होंगे और परिवार की प्रसन्नता का कारण बनेंगे। संतान कुछ परेशान रह सकती है। विद्यार्थियों की पढ़ाई में कुछ अड़चन आने की संभावना दिखाई देती है। सोच समझ कर कार्य करें और धैर्य बनाए रखें तथा कुछ भी ऐसा ना करें जिससे मानहानि हो।
विज्ञापन

7 of 13
virgo - फोटो : virgo
कन्या राशि
इस सप्ताह आपका मन प्रसन्न रहेगा और लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। लेकिन आपके लिए व्यर्थ के अभिमान को त्यागना बेहतर रहेगा। बहुत समय से अटके हुए काम पूरे होने से खुशी मिलेगी। दोस्तों और मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं लेकिन ध्यान रखें किसी भी षड्यंत्र में शामिल ना हो अन्यथा आपको हानि हो सकती है। संतान को स्वास्थ्य कष्ट हो सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय मिश्रित परिणाम लेकर आया है इसलिए इस दौरान उन्हें अधिक मेहनत करनी होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी आमदनी में वृद्धि होगी और आपके विचारों की सराहना होगी। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। माता जी के साथ कुछ तनाव हो सकता है।

8 of 13
libra - फोटो : libra
तुला राशि
इस सप्ताह आप व्यर्थ की भागदौड़ में अधिक व्यस्त रहने वाले हैं। केतु और मंगल की चौथे भाव में स्थिति माता के स्वास्थ्य को कमजोर करने का कार्य करेगी और दूसरी ओर पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव या लड़ाई झगड़ा भी हो सकता है। कार्य क्षेत्र के लिए समय मिला-जुला है। आपको अहंकार से बचकर रहना होगा अन्यथा व्यर्थ में आप लोगों से उलझ कर अपनी मानसिक शांति और लोगों से अपने रिश्ते को खराब कर सकते हैं। आमदनी सामान्य रहने की संभावना है और खर्चे लगे रहेंगे। संतान का स्वास्थ्य चिंतित कर सकता है। विद्यार्थी गहन अध्ययन करेंगे और अपनी शिक्षा का अच्छा परिणाम प्राप्त करेंगे। कार्य क्षेत्र में जमकर मेहनत करनी पड़ेगी।

9 of 13
scorpio - फोटो : scorpio
वृश्चिक राशि
इस सप्ताह आप प्रसन्न रहेंगे और हर काम को पूरे मन से करेंगे। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी और इससे आपको सुकून का एहसास होगा। पिताजी का स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है इसलिए उनका ध्यान रखें। आप कोई भी ऐसा कार्य ना करें जिससे आप के मान सम्मान को कोई ठेस पहुंचे। संतान प्रसन्नचित रहेगी तथा विद्यार्थी वर्ग को भी उनकी मेहनत का अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। आपका दोस्तों से मिलना-जुलना होगा और आप उनके साथ वक्त बिताएंगे। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। भाई-बहिनो को समस्या हो सकती है। यात्रा के योग भी दिखाई देते हैं। जॉब चेंज के अवसर प्राप्त होंगे।

10 of 13
sagittarius - फोटो : sagittarius
धनु राशि
इस सप्ताह व्यर्थ के लड़ाई झगड़े में पड़ने से बचें अन्यथा उसका प्रभाव आपके कार्यक्षेत्र पर पड़ सकता है। हालांकि आप का मनोबल बढ़ेगा और आप हर कार्य को पूरी ईमानदारी व मेहनत के साथ करेंगे। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा और आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। लेकिन कुटुंब में कोई झगड़ा आपको परेशान कर सकता है। आपको किसी कारण परेशानी हो सकती है जिसका मुख्य कारण आपके पारिवारिक जीवन में तनाव हो सकता है। सगे भाई-बहनों का पूरा समर्थन प्राप्त होगा। धन लाभ सामान्य रहेगा और आप हर नये अवसर का प्रयोग करेंगे। लेकिन अचानक से कुछ धन हानि भी हो सकती है। संतान बेहतर प्रदर्शन करेगी और विद्यार्थियों के लिए समय पूर्ण रुप से ठीक रहेगा। वरिष्ठ अधिकारियों अथवा बड़े भाई-बहनों का आपके कार्यक्षेत्र में अच्छा योगदान रहेगा।

11 of 13
capricorn - फोटो : capricorn
मकर राशि
इस सप्ताह आप अपनी मन की बात कहने का प्रयास करेंगे। यानी कि जो आप सोचेंगे वही ठान लेंगे। इससे आपको प्रसन्नता मिलेगी। कार्य क्षेत्र के लिए समय अच्छा रहेगा और यदि आप नौकरी बदलना चाह रहे हैं तो यह सही समय है आप प्रयास करें सफलता मिलेगी। सरकारी कार्यों से और वरिष्ठ अधिकारियों से लाभ होने के अच्छे योग हैं। आपके खर्चे पहले की भांति अधिक रह सकते हैं और स्वास्थ्य समस्याएं आपको परेशान कर सकती है। नियमित रूप से योग और ध्यान करते रहें। संतान के प्रति निश्चिंत रहें यह समय उनके लिए बेहतर है। विद्यार्थी भी खूब मन लगाकर अपनी पढ़ाई को एंजॉय करेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। व्यापार में वृद्धि होगी लेकिन बिजनेस पार्टनरशिप में कुछ तनाव रह सकता है।

12 of 13
aquarius - फोटो : aquarius
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को इस सप्ताह खुशी की सौगात मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में खुशियों का आगमन होगा और इससे पूरा घर परिवार खुशी से भर जाएगा। काम के सिलसिले में आपको सुदूर यात्रा पर जाना पड़ सकता है लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि इस यात्रा के दौरान आप के खर्चों में वृद्धि होगी और संभवतः आपके स्वास्थ्य को कष्ट भी हो सकता है। इसलिए यदि आप यात्रा पर जाना चाहें तो पूरी तैयारी के साथ जाएं। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है और विरोधियों पर आपकी विजय होगी। खर्चों की अधिकता रहेगी। धन लाभ सामान्य रहने वाला है। संतान कुछ परेशान रह सकती है। विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता होगी।
विज्ञापन

13 of 13
pisces - फोटो : pisces
मीन राशि
इस सप्ताह आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी और आप हर काम को समझ बूझकर करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत धीरे धीरे रंग लाना शुरू करेगी और आपको उससे सम्मान और लाभ दोनों की प्राप्ति होगी। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा लेकिन कभी-कभी छोटी-मोटी नोकझोंक हो सकती है। संतान को संभालें क्योंकि इस समय में उनके बिगड़ने की अधिक संभावना है। विद्यार्थियों को एकाग्रता की कमी से जूझना पड़ सकता है इसलिए उन्हें खूब मेहनत करनी होगी। आपका मन आध्यात्मिक क्रियाकलापों में लगेगा और आप धर्म के प्रति अधिक आस्थावान बनेंगे। आमदनी अच्छी हो सकती है और खर्चों पर नियंत्रण रहने से आपका फाइनेंशियल स्टेट्स अच्छा रहेगा। छोटी दूरी की कोई यात्रा संभव है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें