अगर सेहत की बात करें, तो सिंह राशि के लोगों को साल की शुरुआत में अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होने की वजह से कोई बड़ी समस्या नहीं होगी
- फोटो : freepik
हेल्थ
अगर सेहत की बात करें, तो सिंह राशि के लोगों को साल की शुरुआत में अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होने की वजह से कोई बड़ी समस्या नहीं होगी और आपकी सेहत में सुधार होता रहेगा, लेकिन शनि और राहु के प्रभाव के कारण समय-समय पर समस्याएं सामने आ जाएगी, लेकिन बृहस्पति महाराज की शुभ दृष्टि आपको इन रोगों से बचाती रहेगी। साल के पहले भाग में मौसम के प्रभाव के कारण कमजोरी की शिकायत हो सकती है, लेकिन इम्यूनिटी सिस्टम बढ़िया रहेगा, जिससे इन समस्याओं को आप नियंत्रित कर पाएंगे।
सेहत से लापरवाही आपको भारी पड़ सकती है। बच्चों की हेल्थ पर भी ध्यान देना होगा। एकादश भाव का बृहस्पति साल के पूर्व भाग में सेहत में जल्द सुधार लेकर आएंगे। साल के बीच में जब वृहस्पति 12वें घर में जाकर गोचर करेंगे, तो सर्दी, खांसी, बुखार, कफ संबंधित समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। आपको व्यर्थ की चिंता करने से बचना होगा, नहीं तो आपकी फिटनेस बिगड सकती है। मॉर्निंग वॉक करें और कुछ एक्सरसाइज को अपनी रूटीन में शामिल करें। मानसिक चिंता से जितना दूर रहेंगे, सेहत उतनी ज्यादा बढ़िया रहेगी। अच्छी मात्रा में जल का सेवन करें। अगर इस वर्ष आपके शरीर में दर्द, बेचैनी, जलन महसूस होती है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। खान-पान का संतुलन आपको बहुत सारी बीमारियों से बचा लेगा।